Satna News: विंध्य के इस जिले में हैरान कर देने वाला मामला, शख्त ने मांगी अधिकारी से रिश्वत

Satna News: रीवा संभाग के सतना से हैरान कर देने वाला मामला आया है। यहां एक शख्त जो किसान है उसने एक अधिकारी से रिश्वत मांगी जिसे जान सब हैरान हो गए है।;

Update: 2025-03-15 03:07 GMT

आमतौर पर लोगों से अधिकारी कर्मचारी रिश्वत की मांगी करते पाए गए है। लेकिन एक मामला ऐसा आया है जिसे सुन कर हैरान हो जाएंगे और सोचने लगेंगे कि क्या एक अधिकारी से आम आदमी रिश्वत की मांग कर सकता है। ऐसा ही एक मामला सतना के अमरपाटन से सामने आया है। जहां उल्टी गंगा बही है। यहां एक आम किसान के द्वारा अधिकारी से रिश्वत की मांग की गई है। जिसके बाद महिला अधिकारी ने अपने बड़े अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अमरपाटन विकास खंड के कृषि विकास अधिकारी प्राचा पटेल ने प्रगतिशील किसानों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में कृषि यंत्री के पंजीयन और पोर्टल में लक्ष्य आगामी आदेश तक रद्द होने की जानकारी दी। तभी एक किसान राजेंद्र सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में इसकी शिकायत कर दी। जब उनसे समस्या पंछी गई तो उन्होंने अनैतिक रूप से चलाना जमा करने और रद्द करने की बात कहकर प्राची पटेल से 2000 रुपए कि मांग की। तब प्राची पटेल ने इस बात को कॉल रिकॉर्डिंग कर ली और सबूत के तौर पर अधिकारी के पास पेश किया

कृषि विकास अधिकारी प्राची पटेल ने शिकायत में अप संचालक को जानकारी दी किसान राजेंद्र सिंह से जब चालान एवं पंजीयन से जुड़ी जानकारी दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दे पाए। इस दौरान उन्होंने गलत शब्दों का चयन किया जो कॉल रिकॉर्डिंग में मौजूद हैं। इस रिकॉर्डिंग में किसान राजेंद्र सिंह अपनी एक गौशाला का मामला सुनाते हुए किसी अन्य द्वारा जमा किए चालान की राशि का भुगतान किसी और आदमी को करने की बात कही थी। जिसके बाद उप संचालक कृषि सतना मनोज कश्यप के द्वारा मामले कि जांच सहायक संचालक कृषि को दिए है।

Tags:    

Similar News