Rewa news; शराब ठेकेदारों की मनमानी शहर में चौतरफा अवैध दुकान संचालित कर ग्रामीण व शहरी इलाको में बेच रहे अवैध शराब मामला शहर के चोरहटा थाने से महज़ 500 मीटर दूर हाईवे पर सजी शराब की अवैध दुकान छलके जाम जित्तू सिंह की बताई जा रही अवैध शराब दुकान ‘सोम कंपनी’ और मैनेजर का नाम आया सामने, रीवा-सतना बॉर्डर पर बेखौफ चल रहा कथित अवैध शराब का खेल रीवा पुलिस का पोस्टर वॉRewa news; हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अटल परिसर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप, सीपेज के पानी और कचरे से भयंकर जलभरावर एक तरफ, हाईवे किनारे बिकती शराब दूसरी तरफ; आबकारी विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल।
रीवा। एक तरफ मध्य प्रदेश पुलिस और प्रशासन बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर “नशे से दूरी है जरूरी” का ढिंढोरा पीट रहा है, वहीं दूसरी तरफ चोरहटा थाना क्षेत्र में इस अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रीवा-सतना सीमा पर हाईवे के दोनों ओर खुलेआम बेचे जा रहे कथित अवैध शराब के कारोबार ने पुलिस गश्त और आबकारी महकमे की चौकसी का जनाज़ा निकालकर रख दिया है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

स्थानीय निवासियों का दावा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे शराब का यह धंधा कोई नया नहीं, बल्कि लंबे समय से बेखौफ चल रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जगह हाईवे पर यह शराब बेची जा रही है, वहां से चोरहटा थाना महज 500 मीटर की दूरी पर है। सवाल सीधा है—क्या 500 मीटर दूर बैठी पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं लगी या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंद ली गई हैं?
Rewa news; कैमरे पर खुला ‘राज़’: कर्मचारी ने लिया सोम कंपनी और मैनेजर जित्तू सिंह का नाम
मामले से जुड़े एक वायरल वीडियो में जब दुकान संभाल रहे युवक से सख्ती से पूछा गया, तो उसने खुद को महज़ एक मोहरा बताया। युवक ने आरोप लगाया कि ‘सोम कंपनी’ के मैनेजर जित्तू सिंह के कहने पर वह हाईवे किनारे शराब बेचता है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक और स्वतंत्र जांच होना अभी बाकी है, लेकिन इस बयान ने शराब ठेकेदारों और तंत्र की सांठगांठ की ओर इशारा कर दिया है।
Rewa news; नियमों की धज्जियां, आबकारी मौन

नियमों को ताक पर रखकर हाईवे किनारे दुकानें सजाई गई हैं। मुख्य शराब दुकान कुछ ही दूरी पर होने के बावजूद सड़क किनारे ऐसे स्टॉल लगाना न केवल यातायात सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि कानून को सीधी चुनौती है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
