मेरा नाम अमर मिश्रा है और मैं मध्य प्रदेश के रीवा जिले का निवासी हूं। मैंने अपनी स्नातक की पढ़ाई (B.Com) (CA) की शिक्षा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU), रीवा से पूरी की है। मुझे मीडिया जगत में कार्य करने का 12 वर्षों से अधिक का लंबा अनुभव है। मैंने वर्ष 2014- 15 में रीवा से ही पत्रकारिता की शुरुआत की थी और फास्ट इंडिया न्यूज़ (Fast India News) से अपने करियर का आगाज किया। इसके बाद, वर्ष 2017-18 में मैंने मध्य प्रदेश जनसंदेश और आंखों देखी लाइव जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।
वर्ष 2019 में, मैंने अमरकीर्ति समाचार पत्र में रीवा ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। इसके पश्चात वर्ष 2019-20 से मैं निरंतर ‘हरित प्रवाह’ (Harit Prawah) समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म के संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। अपने इस लंबे पत्रकारिता करियर के दौरान मुझे सटीक, निष्पक्ष और जनसरोकार से जुड़ी खबरें प्रस्तुत करने के लिए कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। मेरी कोशिश हमेशा यही रही है कि मैं अपने पाठकों को सच्ची, प्रामाणिक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में मेरी यह यात्रा निरंतर जारी है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी मैं अपने पाठकों के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहूंगा।