Rewa news; मध्य प्रदेश के मऊगंज में आबकारी विभाग की कार्रवाई पर एक बार फिर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते नजर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी टीम द्वारा मऊगंज क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान 2 पेटी शराब जब्त की गई थी। इस मामले में अशोक चौरसिया नामक व्यक्ति की शराब छोड़ने के एवज में कथित तौर पर 2 लाख की मोटी रकम की मांग की गई है।
Rewa news; आबकारी अमले पर उठे सवाल, उठ रही निष्पक्ष जांच की मांग
2 पेटी शराब की जब्ती के बदले लाखों रुपये की मांग का यह मामला अगर सही साबित होता है, तो यह आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक निष्पक्षता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि कार्रवाई के नाम पर अवैध वसूली का खेल कब तक चलता रहेगा।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
Rewa news; ऑडियो-वीडियो के साथ कल होगा बड़ा पर्दाफाश
सूत्रों का दावा है कि इस पूरे मामले के लेन-देन और बातचीत से जुड़े पुख्ता ऑडियो और वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं, जिनका खुलासा कल किया जाएगा। इस संभावित खुलासे से आबकारी महकमे और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचने के पूरे आसार हैं।
प्रशासनिक रुख का इंतजार
इस तरह के गंभीर आरोपों के बाद अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और आबकारी अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करते हैं। निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई ही विभाग की साख को बचा सकती है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
