Congress: ई-20 पेट्रोल विवाद और बयानबाजी पर कांग्रेस नेता राजेन्द्र शर्मा का भाजपा और रीवा सांसद पर तीखा हमला

Share With Others

Congress: रीवा। रीवा सांसद के हालिया बयान और ई-20 पेट्रोल की बढ़ती उपयोगिता को लेकर उपजे विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रीवा विधायक प्रत्यासी इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सत्ता पक्ष की बयानबाजी और केंद्र सरकार की ईधन नीतियों पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।

 

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Congress: भाजपा में बदजुबानी से बढ़ते हैं नंबर’

रीवा सांसद द्वारा रीवा एयरपोर्ट में कार्यक्रम के दौरान भारत में नहीं है पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से लाएंगे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि सांसद जनार्दन मिश्रा की इस तरह की बयानबाजी कोई नई बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी में भाषा की मर्यादा लांघने और असंसदीय भाषा का प्रयोग करने पर नेताओं के नंबर बढ़ते हैं।
उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र के शीर्ष नेतृत्व की बात हो या प्रदेश के मंत्रियों की, बयानबाजी और भाषणों का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। सांसद जी केवल चर्चा में बने रहने और अपना कद बढ़ाने के लिए इस प्रकार की भाषा का उपयोग करते हैं, जबकि सदन के भीतर वे इस तरह के मुद्दे नहीं उठाते।

Congress: ई-20 पेट्रोल से मध्यम वर्ग पर बढ़ा आर्थिक बोझ’

देश में लागू किए जा रहे ई-20 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बात करते हुए राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि सरकार एथेनॉल मिश्रण के नाम पर डीजल-पेट्रोल बचाने का दावा तो कर रही है, लेकिन इसका पूरा बोझ देश के मध्यम वर्ग पर डाल दिया गया है।
उन्होंने बताया कि:वाहनों का नुकसान: वर्तमान में सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियां ई-20 ईधन के अनुकूल नहीं बनी हैं, जिससे इंजनों को भारी नुकसान पहुँच रहा है।
माइलेज में गिरावट: एथेनॉल के मिश्रण से गाड़ियों का माइलेज घट गया है, जिससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है।

भविष्य की अनिश्चितता: उन्होंने आशंका जताई कि कल जब जनता ई-20 के अनुकूल वाहन खरीदेगी, तब सरकार ई-30 और ई-40 ले आएगी। यदि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से एथेनॉल का प्रयोग उचित भी है, तो पहले उसके अनुकूल वाहनों की व्यवस्था की जानी चाहिए थी।

 

Congress: पंचूलाल जी को कांग्रेस के डर से मिला पद’

भाजपा नेता पंचूलाल जी को विंध्य विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाए जाने और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि “भाजपा ने इतने दिनों बाद उन्हें याद किया है।”
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस द्वारा पंचूलाल जी को अपने पाले में लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया था, जिसके डर से भाजपा ने आनन-फानन में उन पर कृपा दृष्टि दिखाई और उन्हें यह पद सौंपा।

Leave a Comment