Rewa Viral video; रीवा: रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, टोंस जलप्रपात के तेज बहाव में फंसा युवक, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान

Share With Others

Rewa Viral video; रीवा। सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज युवाओं के लिए किस कदर जानलेवा साबित हो सकता है, इसकी एक बानगी आज रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत देखने को मिली। यहाँ टोंस नदी पर स्थित विद्युत जलप्रपात इटमा में एक युवक रील बनाने के चक्कर में पानी की तेज धारा के बीच फंस गया।

गनीमत रही कि समय रहते पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Rewa Viral video; वाटरफॉल के बीच धारा में जाने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घटना आज 10 मई की सुबह करीब 11 बजे की है। डभौरा थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने अतरैला थाना क्षेत्र के इटमा वाटरफॉल गया था। नहाने के दौरान युवक रील बनाने के लिए जलप्रपात की मुख्य धारा के बीच चला गया। इसी बीच पानी का बहाव अचानक तेज हो गया और वह उसकी चपेट में आ गया। युवक को बहता देख वहां मौजूद दोस्तों और अन्य लोगों के हाथ-पांव फूल गए।

Rewa Viral video; पुलिस और ग्रामीणों का साहसी रेस्क्यू

हादसे की सूचना तुरंत अतरैला पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी के तेज बहाव से खींचकर बाहर निकाला गया। पानी की लहरों के साथ टकराने और बहाव में बहने के कारण युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

See also  Rewa collector; जनसुनवाई के पहले रीवा कलेक्टर का एक और एक्शन

Viral video

प्रशासन की अपील: सावधानी ही बचाव है

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रील बनाने की लापरवाही युवक की जान पर बन आई थी। पुलिस ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की है कि वे जलप्रपातों और नदियों में नहाते समय बेहद सावधानी बरतें। विशेष रूप से गहरे पानी या तेज बहाव वाली जगहों पर फोटो-वीडियो बनाने के लालच में अपनी जान जोखिम में न डालें।

इस घटना ने एक बार फिर युवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद पिकनिक स्थलों पर इस तरह की लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। युवा जोश में होश खो रहे हैं और अपनी जान के साथ-साथ परिवार की खुशियों को भी दांव पर लगा रहे हैं। अतरैला पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि वाटरफॉल क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

हालांकि रीवा जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है रील वायरल कर फेमस होने के चक्कर में लोग यह भूल जाते हैं कि इस रील के चलते  उनकी जान भी जा सकती है आपको बता दे इसी तरह वायरल होने  के चक्कर में कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो वायरल हुए थे जहां रील के चक्कर में कुछ लोग बहती नदी में समा गए थे लगातार घटनाएं सोशल मीडिया पर मीडिया के माध्यम से वायरलवायरल की जाती है प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों के द्वारा लोगों को समझाइस का वीडियो भी वायरल किया जाता है इसके बाद भी लोग  वायरल होने के चक्कर में फेमस होने के चक्कर में जानलेवा रिस्क ले लेते हैं । हालांकि पुलिस और ग्रामीणों की मदद से नदी में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया या गया है और उसे उनके परिजनों को समझाइस दी गई जवा सहित  रीवा जिले के लोगों से प्रशासन और पुलिस ने अपील की है कि इस तरह वायरल होने  के चक्करचक्कर में जान को जोखिम में ना डालें क्योकि आपकी छोटी सी लापरवाही से आपकी जान जा सकती है , और शोसल मीडिया में इस के तो रील बनाकर पोस्ट बिल्कुल न करें क्योंकि यह जिंदगी बार बार नहीं मिलती है जिंदगी की अहमियत को समझे ।

See also  Breaking news:कफ सिरप कांड... MP में बच्चों की मौत का आंकड़ा पहुंचा 20, डिप्टी सीएम बोले- बख्शे नहीं जाएंगे जिम्मेदार...

 

Leave a Comment