Mahila gaing; महिलाओं की गैंग ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, दुकान दार ने नही की शिकायत महिला ने माँगी माफी

Share With Others

Mahila gaing; रीवा में लेडी गैंग का कहर ग्राहक बनकर आईं और पलक झपकते ही ले उड़ीं साइकिलें, सीसीटीवी में कैद हुई सनसनीखेज वारदात रीवा, में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन इस बार किसी शातिर पुरुष गिरोह ने नहीं, बल्कि एक महिला गैंग ने पुलिस और व्यापारियों की नींद उड़ा दी है।

शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक अमहिया थाना क्षेत्र में लेडी गैंग की सक्रियता ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। यह गैंग इतनी सफाई से हाथ साफ करता है कि पीड़ित को संभलने तक का मौका नहीं मिलता। ताजा मामला शहर के मशहूर कन्हैया किड्स साइकिल स्टोर से सामने आया है,

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

जहां इन महिलाओं ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।, इस गिरोह में एक प्रौढ़ महिला गोद मे छोटा सा बच्चा लिए और दो कम उम्र की लड़कियां शामिल हैं। इनका काम करने का तरीका बेहद पेशेवर है। यह गैंग पहले एक साधारण ग्राहक की तरह दुकान में प्रवेश करता है। गिरोह की मुख्य महिला सदस्य दुकानदार को बातों में उलझाकर विभिन्न साइकिलों के दाम और उनकी खूबियां पूछने लगती है, ताकि दुकानदार का ध्यान पूरी तरह भटक जाए।

इसी बीच, उसकी दो अन्य साथी बाहर खड़ी साइकिलों को निशाना बनाती हैं। कन्हैया किड्स स्टोर में भी यही हुआ; जब दुकानदार महिला को साइकिलें दिखाने में व्यस्त था, तब उन लड़कियों ने देखते ही देखते एक नहीं, बल्कि दो साइकिलें दुकान के बाहर से गायब कर दीं।

चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ये महिलाएं बिना किसी डर के, भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात को अंजाम दे रही हैं। हालांकि, इस बार दुकानदार की सजगता ने खेल बिगाड़ दिया। जैसे ही दुकानदार को साइकिलें गायब होने का आभास हुआ, उसने बिना वक्त गंवाए पीछा करना शुरू कर दिया। दुकानदार ने साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी की और गिरोह की मुख्य महिला को लवली ड्रेसेस के पास धर दबोचा। हालांकि, उसकी दो अन्य सहयोगी साइकिलें लेकर भागने में सफल रहीं।

 

Rewa news; सिस्टम के सीने पर मूंग दलते रसूखदार, क्या सिरमौर चौराहा फ्लाई-ओवर अब ‘अंधेर नगरी’ का नया केंद्र है, दुकान दार गुंडागर्दी पर उतारू

 

घटना की सूचना मिलते ही amhiya पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने लाई मगर मगर व्यापारी ने इस चोरी की घटना की शिकायत थाने में नहीं दर्ज कराई है क्योंकि महिला की गोदी में छोटा था बच्चा था इसलिए महिला ने व्यापारी से माफी मांगी और दोबारा से इस तरह के काम बंद करने ली बात कही

अमहिया पुलिस ने शहर के अन्य दुकानदारों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। यह घटना साबित करती है कि अपराधियों ने अब चोरी के नए और सुरक्षित तरीके अपना लिए हैं, जहां मासूमियत का चेहरा ओढ़कर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।

 

 

 

 

Leave a Comment