Mukhymantri kanya vivah; मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह सम्मेलन में 197 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Share With Others

Mukhymantri kanya vivah; नईगढ़ी में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक विवाह, निकाह आयोजन में 197 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। गरिमामय समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आये जोड़ों ने वैदिक मंत्रोंच्चार और सामाजिक रीति रिवाज के साथ गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। आयोजन के दौरान पूरा परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।

 

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

जहाँ एक ओर हिंदू जोड़ों ने पंडितों द्वारा उच्चारित वैदिक ऋचाओं के बीच अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए, वहीं दूसरी ओर निकाह की रस्मों को भी पूरी धार्मिक शुचिता के साथ संपन्न कराया गया। प्रशासन द्वारा सर्वधर्म समभाव और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए सभी जोड़ों के लिए पृथक-पृथक गरिमामय व्यवस्थाएं की गई थीं।

नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 अन्तर्गत मौहई खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने नवदम्पत्तियों को शुभ आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि गरीब लोगों के लिए यह योजना हितकारी है।

See also  रीवा संभाग में बड़ा मौका: PM Surya Ghar Yojana से पाएं फ्री सोलर सिस्टम, जानें पूरी प्रक्रिया

Mukhymantri kanya vivah

 

अब बेटियों के विवाह की चिंता स्वयं सरकार करती है और जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी उपस्थित रह कर वर-वधू को आशीर्वाद देते हैं। विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र कुमार प्रजापति ने भी आयोजन में सभी नवदंपत्तियों को शुभ आशीर्वाद दिया। नवदम्पत्तियों को शासन की ओर से निर्धारित सहायता राशि एवं उपहार सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने नवदम्पत्तियों को सुखमय जीवन की शुभकामना दी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष नईगढ़ी ममता कुंजबिहारी तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष नागिता गुप्ता, अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय, एसडीम मऊगंज एपी द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में वर-वधू तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment