Shanti Construction Rewa Work Order; PWD में बड़ा खेल! टेंडर चोरहटा नाले का और काम होगा अमहिया में?

Share With Others

Shanti Construction Rewa Work Order; 3 करोड़ के वर्क ऑर्डर की ‘लोकेशन’ बदलने का खेल उजागर, चहेतों को उपकृत करने की तैयारी

रीवा। लोक निर्माण विभाग  संभाग क्रमांक-1 रीवा में इन दिनों सरकारी नियमों को ताक पर रखकर एक बड़ा खेल खेले जाने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा से मिली जानकारी के मुताबिक, विभाग द्वारा हाल ही में रतहरा-चोरहटा मार्ग और चोरहटा हाई स्कूल के पास बॉक्स ड्रेRewa news; हाइवे पर बिखरा नशा: बाइक फिसलने से सड़क पर फैलीं कफ सिरप की शीशियां, लूटने दौड़े लोगन नाले के निर्माण के लिए जो 3 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर जारी किया गया था, अब उस काम को चोरहटा में कराने के बजाय गुपचुप तरीके से ‘अमहिया नाले’ में शिफ्ट किए जाने की तैयारी कर ली गई 

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

सरकारी टेंडर और एग्रीमेंट की मूल लोकेशन को इस तरह पूरी तरह बदल देना सीधे तौर पर वित्तीय और प्रशासनिक नियमों का खुला उल्लंघन माना जा रहा है। इस पूरे घालमेल के पीछे परमालिन की भूमिका और रसूखदारों के दबाव की चर्चाएं अब विभाग से लेकर चौक-चौराहों तक गर्म हैं।

 

Shanti Construction Rewa Work Order; दस्तावेजों में चोरहटा, धरातल पर अमहिया का खेल

अभी दो दिन पहले ही लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री कार्यालय द्वारा अनुबंध क्रमांक 39/DL/2026-2027 जारी किया गया था। इस एग्रीमेंट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि मेसर्स शांति कंस्ट्रक्शन को यह काम वार्ड क्रमांक 4 चोरहटा हाई स्कूल से कनाल नहर तक बॉक्स ड्रेन निर्माण के लिए दिया गया है।

लेकिन PWD के गलियारों से छनकर आ रही खबरों के अनुसार, अंदरखाने इस फाइल में बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। सूत्र व कांग्रेस नेता बताते हैं कि अब इस बजट और ठेकेदार का उपयोग शहर के वीआईपी और रसूखदार इलाके ‘अमहिया’ के नाले को चमकाने के लिए किया जाएगा।विभागीय नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे इस परमालिन खेल से PWD की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।क्या री-टेंडरिंग से बचने के लिए हुआ यह खेल?

Shanti Construction Rewa Work Order; इस मामले पर विपक्ष और कांग्रेस नेता व नगर निगम महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने तीखा हमला बोला है

किसी भी स्वीकृत टेंडर की लोकेशन को इस तरह अवैध रूप से नहीं बदला जा सकता। यदि अमहिया में नाला निर्माण की इतनी ही आवश्यकता थी, तो उसके लिए अलग से Estimate बनाकर नया टेंडर आमंत्रित किया जाना चाहिए था।”

चोरहटा के नाम पर स्वीकृत पैसे को अमहिया में डाइवर्ट करने के पीछे सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे और दबाव में यह वित्तीय अनियमितता की जा रही है? क्या किसी रसूखदार नेता या चहेते ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुँचाने के लिए परमालिन की नीति अपनाकर चोरहटा की गरीब जनता और स्कूली बच्चों के हक पर डाका डाला जा रहा है?

Shanti Construction Rewa Work Order; चोरहटा के मासूमों के साथ बड़ा धोखा

इस अंदरूनी घालमेल से चोरहटा वार्ड क्रमांक 4 के नागरिकों और हाई स्कूल के बच्चों में भारी आक्रोश पनप रहा है।
नरकीय स्थिति:चोरहटा हाई स्कूल के पास बारिश के दिनों में घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे मासूम बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल आते हैं।
अधूरा सपना: इसी गंभीर समस्या को देखते हुए इस 3 करोड़ के प्रोजेक्ट का एग्रीमेंट हुआ था, ताकि पानी सीधे नहर में जा सके और जलभराव से मुक्ति मिले।
जनता बेहाल: लेकिन अब यदि यह काम अमहिया शिफ्ट होता है, तो चोरहटा की जनता इस बार भी मानसूनी जलभराव के नरक में रहने को मजबूर हो जाएगी।
शासन-प्रशासन के नाक के नीचे चल रहे इस परमालिन के खेल पर अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस पर क्या संज्ञान लेते हैं या फिर रसूखदारों के आगे नियमों की बलि चढ़ा दी जाएगी।

Shanti Construction Rewa Work Order;

Shanti Construction Rewa Work Order; चोराहटा में खोद दिए गए जानलेवा गड्ढे

नाले के निर्माण के लिए शांति कन्ट्रक्शन ने चोरहटा में  खोद दिया जानलेवा गढ्ढे जहां आए दिन में मवेसी और इंसान गिरकर घायल हो रहे हैं नगर निगम महापौर ने कहा कि अगर इन्हें नाले का निर्माण काम नहीं करना था तो फिर उन्होंने गड्ढा क्यों खोद दिया ।

Leave a Comment