Crime news; रिश्तों का कत्ल संपत्ति के विवाद में देवर ने गला घोंटकर भाभी को उतारा मौत के घाट

Share With Others

Crime news; लालगांव के ग्राम देवास की घटना, रहस्यमयी मौत का पुलिस ने 7 दिनों में किया पर्दाफाश रीवा जिले के लालगांव चौकी अंतर्गत ग्राम देवास में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ महज संपत्ति के लालच में एक कलयुगी देवर ने अपनी ही सगी भाभी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैली हुई थी। पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच करते हुए महज एक सप्ताह के भीतर इस अंधी हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है और आरोपी देवर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Crime news

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Crime news; घर में मिला था संदिग्ध शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 1 जुलाई को ग्राम देवास निवासी सविता पटेल पति स्वर्गीय रामनरेश पटेल का शव उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही लालगांव पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल रीवा भिजवाया। घटना के बाद मृतिका के मायके पक्ष और परिजनों ने देवर रमाकांत पटेल पर हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए संदेह जताया था।

 

Crime news: पीएम रिपोर्ट से खुला राज

मामले की जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक प्रशांत शुक्ला ने बताया कि घटना के बाद एफएसएल (FSL) टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए थे। डॉक्टरों द्वारा दी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का बड़ा खुलासा हुआ कि महिला की मृत्यु स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि उसकी मौत गला दबाने (स्ट्रैंगुलेशन) के कारण हुई थी। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल हत्या का मामला दर्ज कर संदेही देवर रमाकांत पटेल को हिरासत में ले लिया।
“`
Crime news; पूछताछ में कबूला जुर्म, चल रहा था जमीनी विवाद

पुलिस अभिरक्षा में आरोपी रमाकांत पटेल से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो वह ज्यादा देर तक झूठ नहीं बोल सका और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसका अपनी भाभी सविता पटेल के साथ लंबे समय से जमीन और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने मौका पाकर भाभी का गला घोंट दिया। पुलिस ने 7 जुलाई की रात आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

“`

Leave a Comment