Rewa news: रीवा जिले के मंनगवा थाना क्षेत्र के रघुनाथगंज चौकी में इन दिनों अवैध शराब बिक्री का खेल जोरों से जारी है आपको बता दे रघुनाथगंज चौकी क्षेत्र में एक फौजी की जमीन पर शराब माफियाओं ने जबरन कब्जा कर लिया है और वहां लोहे की गोमती बनवाकर उसमें अवैध शराब बेची जा रही है फौजी की शिकायत के बाद भी जब पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया तो फौजी को मीडिया का सहारा लेना पड़ा जहां मौके पर मीडिया टीम ने पहुंचकर इस पूरे शराब के खेल का भंडाफोड़ किया ।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
रीवा देश की सीमा पर तैनात फौजी की जमीन पर अवैध शराब की दुकान, पुलिस-प्रशासन पर सांठगांठ के गंभीर आरोप शराब माफिया राजेश सिंह सत्येन्द्र सिंह के इशारे पर इन्ही भतीजा सनी सिंह पर गोमती में रख कर घुलेआम शराब बेचने का आरोप
रीवा। देश की रक्षा में सरहद पर तैनात भारतीय सेना के एक जवान की मंनगवा थाना के रघुराज गढ़ में निजी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध शराब की गुमटी दुकान संचालित करने का गंभीर मामला सामने आया है। दो दिन की अल्पकालिक छुट्टी पर अपने घर लौटे फौजी दिनेश सिंह जब अपनी जमीन से अवैध कब्जा और शराब दुकान हटवाने पहुंचे, तो स्थानीय पुलिस और प्रशासन का ढुलमुल रवैया सामने आ गया। शराब माफिया राजेश सिंह सत्येन्द्र सिंह के इशारे पर इन्ही का भतीजा सनी सिंह पर गोमती में रख कर घुलेआम शराब बेचने का आरोप ।
Rewa news: “2 दिन की छुट्टी में भटक रहा जवान, शाम को वापसी की ट्रेन”
पीड़ित फौजी दिनेश सिंह ने बताया कि वे महज दो दिनों की छुट्टी पर आए हैं और शाम को प्रयागराज से उनकी वापसी की ट्रेन है। इसके बावजूद उन्हें अपनी ही जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। फौजी का कहना है कि उन्होंने पूर्व में 181 सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर कुछ न मिलने की बात कहकर मामले को रफा-दफा कर दिया। फौजी का आरोप है कि पुलिस ने केवल नाममात्र की शराब पकड़ी, लेकिन मूल समस्या अवैध गुमटी को मौके से नहीं हटवाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कागजी कार्रवाई के चक्कर में उनकी ट्रेन छूटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय चौकी प्रभारी की होगी।
Rewa news: चौकी प्रभारी के दावों को फौजी ने बताया गलत
कार्रवाई के नाम पर लीपापोती करने पहुंची पुलिस और चौकी प्रभारी द्वारा यह दावा किया जा रहा था कि उनके संज्ञान में ऐसी किसी अवैध दुकान का संचालन नहीं है। इस पर फौजी दिनेश सिंह ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि यह दुकान लंबे समय से संचालित हो रही है और पुलिस सब कुछ जानते हुए भी पैसों की सांठगांठ के कारण कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले- “20 साल से चल रहा अवैध कारोबार”
मामले में स्थानीय नागरिक छोटेलाल ने खुलासा किया कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार पिछले करीब 20 वर्षों से धड़ल्ले से चल रहा है और इस पर जिम्मेदार अधिकारियों की मौन सहमति है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह पर यह अवैध दुकान चल रही है, ठीक उसी के सामने ‘सीएम राइज’ स्कूल की बसें आकर खड़ी होती हैं, जहां से छोटे-छोटे बच्चे चढ़ते-उतरते हैं। सुबह से लेकर रात यहां मयखाना सज जाता है और असामाजिक तत्वों का मेला लगा रहता है, जिससे राहगीरों, महिलाओं और स्कूली बच्चों का निकलना दूभर हो गया है।
ग्रामीणों और पीड़ित जवान ने जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि फौजी की निजी भूमि पर बनी अवैध गुमटी को तत्काल जमींदोज किया जाए और स्कूली बच्चों व आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जाए।
जब रघुनाथगंज चौकी प्रभारी राजेंद्र द्विवेदी से इस पूरे मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इसमें पूर्व में भी कार्रवाई की जा चुकी थी जब जब ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी जाती है तो पुलिस बराबर कार्रवाई करती है वहीं बात रही दिनेश सिंह आर्मी मैन की तो उन्होंने कभी थाने ना चौकी में लिखित शिकायत नहीं की सिर्फ इन्होंने फोन के माध्यम से cm हेल्पलाइन में शिकायत की थी जहां पुलिस के द्वारा कार्रवाई भी की गई है और पूर्व में भी खराब पकड़ी गई थी बहरहाल ठेकेदार को 2 दिन का टाइम दिया गया है कि वहां से गोमती उठाकर ले जाए ।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
