Rewa news; रीवा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनगवां थाना अंतर्गत अबजाल के समीप बुधवार की दोपहर एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। हाइवे पर एक सड़क दुर्घटना के बाद भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की शीशियां बीच सड़क पर बिखर गईं। सड़क पर कफ सिरप बिखरते ही हाइवे से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों में उसे उठाने की होड़ मच गई। लोग दौड़-दौड़कर सड़क से शीशियां समेटकर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, तब तक तस्कर और शीशियां समेटने वाले लोग गायब हो चुके थे।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
Rewa Police Transfer List; रीवा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP डॉ. गुरकरन सिंह ने जारी किए आदेश, कई थाना प्रभारी बदलेBemetara Crime News;वो’ के चक्कर में पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश, 3 आरोपी गिरफ्तार
Rewa news; संतुलन बिगड़ने से पलटी बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय दो बाइकों पर सवार चार युवक बोरियों में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप लेकर जा रहे थे। इसी दौरान अबजाल के पास अचानक एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। बाइक गिरते ही बोरियों के मुंह खुल गए और नशीली सिरप की सैकड़ों शीशियां नेशनल हाइवे पर बिखर गईं। दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवकों ने आनन-फानन में बिखरी हुई शीशियों को दोबारा समेटने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मौके पर भीड़ जमा हो गई।
Rewa news; राहगीर और ग्रामीण बने ‘लूटवीर’
सड़क पर भारी मात्रा में कफ सिरप बिखरी देख हाइवे से गुजर रहे कुछ वाहन चालक और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तस्करों की मदद करने या पुलिस को सूचना देने के बजाय लोग खुद सड़क पर पड़ी नशीली सिरप की शीशियां उठाने के लिए टूट पड़े। जिसे जितनी शीशियां मिलीं, वह उसे समेटकर रफूचक्कर हो गया। बीच सड़क पर मची इस लूट और ग्रामीणों के तेवर देखकर बाइक सवार चारों तस्कर पकड़े जाने के डर से अपनी गाड़ियां लेकर मौके से भाग खड़े हुए। इस दौरान कुछ राहगीरों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
`
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
