Crown of Rewa: रीवा का ताज: डांस एंड मॉडलिंग प्रतियोगिता का आगाज़ विजेता को ₹51 हजार का नकद पुरस्कार

Share With Others

Crown of Rewa: रीवा। हिमालया डायनामाइट डांस अकादमी द्वारा आयोजित “रीवा का ताज” डांस एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के विजेता को ₹51,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक समीर रॉय एवं संगीता पटेल हैं। प्रतियोगिता के फाइनल जज के रूप में नेपाल के लक्ष्मण थापा और इलाहाबाद के स्वप्निल सिंह अपनी सेवाएं देंगे।
प्रतियोगिता का ऑडिशन 12 जुलाई (रविवार) को मनोकामना मैरिज गार्डन, छोटी पुलिया रोड, रीवा में आयोजित होगा, जबकि ग्रैंड फिनाले 19 जुलाई (रविवार) को कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम, रीवा में संपन्न होगा।*
आयोजकों ने डांस और मॉडलिंग में रुचि रखने वाले युवाओं से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 8871190842 और 9424983892 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment