Rewa news; रीवा कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में युवती ने बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप

Share With Others

Rewa news; रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को तार-तार करने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जिला कलेक्ट्रेट परिसर के अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण ‘मोहन सभागार’ के भीतर एक युवती द्वारा फिल्मी गाने पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Rewa news; कलेक्ट्रेट की मर्यादा और सुरक्षा पर उठे सवाल

मोहन सभागार रीवा कलेक्ट्रेट का वह मुख्य मीटिंग हॉल है, जहाँ समय-समय पर जिले के तमाम बड़े अधिकारी, कलेक्टर और वीआईपी गंभीर मुद्दों पर महत्वपूर्ण बैठकें करते हैं। इसी परिसर के बाहर जहाँ आम जनता अपनी फरियाद लेकर घंटों कतारों में खड़ी रहती है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक युवती सीधे मीटिंग हॉल के भीतर तक पहुँच गई।
युवती ने इस रील को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट प्रिया शुक्ला नाम की आईडी पर पोस्ट किया था, जिसके बाद यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में युवती शासकीय मर्यादा को दरकिनार कर फिल्मी गानों पर पोज देती नजर आ रही है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Rewa news; कैसे हुई सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि कड़ी सुरक्षा वाले कलेक्ट्रेट कार्यालय और विशेषकर मोहन सभागार के अंदर वह युवती बिना किसी अनुमति के कैसे दाखिल हुई कल्ट्रेट में उस वक्त वहाँ तैनात सुरक्षाकर्मी कहाँ थे और युवती को रील बनाने की छूट किसने दी? इन तमाम बिंदुओं पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

Rewa news; प्रशासन का रुख: जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

जैसे ही यह मामला रीवा जिला प्रशासन के संज्ञान में आया, अधिकारियों ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। रीवा के प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि किसी भी आधिकारिक या शासकीय स्थल का इस तरह का दुरुपयोग और मर्यादा का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Rewa news; जांच के घेरे में सुरक्षाकर्मी

प्रशासनिक अमला अब इस बात की बारिकी से जांच कर रहा है कि युवती ने किसके शह पर या किस लापरवाही के चलते सभागार के भीतर प्रवेश किया। रीवा प्रशासन का साफ कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इस सुरक्षा चूक के लिए जिम्मेदार लोगों और रील बनाने वाली युवती के खिलाफ आवश्यक कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment