Viral video; रीवा; रीवा जिले के छिरेहटा निवासी किसान का आरोप— रास्ता रोक गाड़े एंगल, परिवार हुआ बंधक रीवा राजस्व विभाग की खुली मनमानी 15 जून के बाद बैन थी सीमांकन की प्रक्रिया, फिर किसकी शह पर आधी-अधूरी नाप के नाम पर रोक दिया किसान का रास्ता , रीवा जिले के गुढ़ विधनसभा के ग्राम पंचायत छीरेहटा थाना गोविन्द गढ़ में राजस्व विभाग की सीमांकन कार्यवाही के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
पीड़ित किसान संजय मिश्रा पिता रामशरण मिश्रा ने राजस्व अमले पर नियम-कायदों को ताक पर रखकर एकतरफा कार्यवाही करने और 12 वर्षो से बने निजी रास्ते पर लोहे के एंगल गड़वाकर पूरे परिवार को घर में बंधक बना देने का गंभीर आरोप लगाया है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
ग्राम छीरेहटा निवासी संजय मिश्रा के अनुसार, पड़ोसी जितेन्द्र पांडे के आवेदन पर सीमांकन के लिए पटवारियों की टीम, दो आरआई बिगत सप्ताह भर पहले पहुचे थे। संजय मिश्रा ने बताया कि उनकी खसरा नंबर 512 (रकबा 1 एकड़ 38 डिसमिल) की जमीन पड़ोसी जितेंद्र पांडेय से सटी हुई है। क्षेत्र का भू-नक्शा त्रुटिपूर्ण है और मामला पहले से ही सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।
पीड़ित का आरोप है कि धारा 129 के तहत चारों तरफ की सीमाओं का नाप करने के बजाय, अमले ने एकतरफा कार्यवाही करते हुए उनके आने-जाने के मुख्य रास्ते पर लोहे के एंगल गड़वा दिए। उन्होंने सवाल उठाया कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 15 जून के बाद बारिश के दौरान सीमांकन की कार्यवाही स्थगित रहती है, फिर भी इस तरह की जल्दबाजी क्यों दिखाई गई। पीडिटी लगातार राजस्व विभाग के अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है मगर पीड़ित को कहीं से न्याय नहीं दिख रहा है पीड़ित लगातार रीवा जिला प्रशासन से मीडिया के माध्यम से मांग कर रहा है कि उसके घर के जाने वाले रास्ते में गड़े एंगल को हटवाया जाए उसका रास्ता चालू करवाया जाए क्योंकि बरसात का महीना शुरू है चारों तरफ खेतों में लबालब पानी भरा हुआ है आने जाने बाले रास्ते में बल पूर्वक एंगल गाड़ दिया गया है अक्सर देखा जाता है कि राजस्व विभाग के भ्रस्ट अधिकारियों के चलते राजस्व मामले विवादित रहते हैं या तो पेंडिंग छोड़ दिए जाते हैं ।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
