DalmiaCementAccident ; रीवा जिले के नौबस्ता स्थित डालमिया सीमेंट कंपनी के कारखाने में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के भीतर काम करने के दौरान लोहे की जर्जर प्लेट टूटने से एक श्रमिक करीब 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में श्रमिक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद मजदूर संगठन ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रबंधन पर काम के अत्यधिक दबाव का गंभीर आरोप लगाया है।
DalmiaCementAccident ; मैहर जिले का रहने बाला है श्रमिक
जानकारी के अनुसार, घायल श्रमिक अनिल सोनी निवासी ग्राम नादन, जिला मैहर पिछले 25 वर्षों से इसी कारखाने में कार्यरत हैं। शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे अधिकारी के निर्देश पर वे प्लांट के भीतर ऊंचाई पर काम कर रहे थे। इसी दौरान जिस लोहे की प्लेट पर वे खड़े थे, वह अचानक टूट गई। प्लेट पहले से ही काफी जर्जर और सड़ी हुई थी। संतुलन बिगड़ने से अनिल सोनी सीधे नीचे कंक्रीट के फर्श पर आ गिरे।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

DalmiaCementAccident; सीने और सर में आई गंभीर चोट
ऊँचाई से गिरने के कारण अनिल सोनी के सिर और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उनके सीने की दो से तीन पसलियां टूट गई हैं। हादसे के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारियों ने कंपनी की एम्बुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
DalmiaCementAccident; दोषी पर कार्यवाई व मुआबजे की मांग
आपको बता दे सीमेंट फैक्ट्री में पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं उसके बाद भी प्रबंध नहीं जागा है परिजनों का आरोप है की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते हैं श्रमिकों से बिना सेफ्टी किट के काम लिया जाता है जिसके चलते श्रमिक गिरकर घायल होते हैं घायल के परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन से मुआवजे की मांग और दोषी पर कार्रवाई की मांग की गई है ।
देखे वीडियो
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
