Rewa Mahila Hatya Kand; रीवा में सनसनी सूरत से बुलाकर महिला की बेरहमी से हत्या, देवर की ये करतूत उड़ा देगी होश!

Share With Others

Rewa Mahila Hatya Kand; मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों को तार-तार कर दिया है। यहाँ फूल देवास गांव में एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर खुद महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा और पूरी कहानी को दबाने के लिए ‘सांप काटने’ का हाई-वोल्टेज ड्रामा रचा।

Rewa Mahila Hatya Kand; सूरत से बुलाकर रची खौफनाक साजिश

​मृतका अमूमन अपने पति और बच्चों के साथ गुजरात के सूरत में रहती थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी देवर ने एक सोची-समझी साजिश के तहत महिला को करीब 10 दिन पहले घर का लेंटर डालने का बहाना बनाकर गांव बुलाया था। घटना की रात जब घर में कोई नहीं था, तब इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Rewa Mahila Hatya Kand; ‘सांप काटने’ की झूठी कहानी का ऐसे हुआ पर्दाफाश

 

Rewa Mahila Hatya Kand
​वारदात के बाद आरोपी ने परिजनों को फोन कर कहा कि महिला को सांप ने काट लिया है। लेकिन जब परिजन और पुलिस अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे और शरीर पर चोटों के निशान देखकर डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मृतका की ननद और भांजी ने आरोप लगाया है कि हत्या से पहले दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया और सबूत मिटाने के लिए मृतका का मोबाइल भी तोड़ दिया गया।

Rewa Mahila Hatya Kand;पुलिस जांच और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

​घटना की गंभीरता को देखते हुए गढ़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि FSL और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए फांसी की सजा देने की मांग की है।

 

Rewa Mahila Hatya Kand;सोहागी के देवरा चंदई में घर में घुसकर मारपीट, पीड़ित का आरोप— नशे में धुत होकर पुलिसकर्मियों ने बनाया दबाव

Rewa Mahila Hatya Kand;

रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा चंदई गांव में एक नागरिक के घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और बाद में पुलिसकर्मियों द्वारा ही पीड़ित पर दबाव बनाने का एक बेहद गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने न सिर्फ एक स्थानीय युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है, बल्कि सोहागी थाने के पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर उंगली उठाई है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मी रात के समय नशे की हालत में उसके घर पहुंचे और आरोपी के पक्ष में दबाव बनाने का प्रयास किया
थाना प्रभारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपे गए शिकायती पत्र में देवरा चंदई निवासी बाबूलाल केवट ने बताया कि बीती 3 जुलाई को गांव का ही अरुणेश कुमार मांझी जबरन उनके घर में दाखिल हो गया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बाबूलाल द्वारा शोर मचाने पर जब आसपास के लोग दौड़े, तो पकड़ाने के डर से आरोपी अरुणेश अपना दोपहिया वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पीड़ित का आरोप है कि भागते समय आरोपी ने धमकी दी कि यदि पुलिस में एफआईआर कराई, तो अंजाम बुरा होगा और जान से मार दिया जाएगा।

पीड़ित बाबूलाल केवट के अनुसार, आरोपी की धमकियों के बावजूद जब वे घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने सोहागी थाने के लिए निकले, तो रास्ते में भी आरोपियों के सहयोगियों द्वारा उन्हें डराने-धमकाने और रोकने का प्रयास किया गया। किसी तरह थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराने के बाद जब पीड़ित परिवार घर लौटा, तो देर रात सोहागी थाने के कुछ पुलिसकर्मी उनके घर धमक पड़े।

शिकायतकर्ता का गंभीर आरोप है कि रात में आए पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। वे मौके पर छूटे आरोपी के वाहन को तुरंत अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। जब पीड़ित परिवार ने रात के समय वाहन सौंपने से मना किया और वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने की दुहाई दी, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और उनके खिलाफ ही दंडात्मक कार्रवाई करने की धमकी दी। पीड़ित का दावा है कि उक्त आरोपी के खिलाफ पहले भी दो बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन पुलिस की शिथिलता के कारण उसके हौसले बुलंद हैं।

Leave a Comment