Cm mohan yadav; मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक और राजनैतिक निर्णय लेते हुए अपने मंत्रिमंडल में विभागों का फेरबदल किया है। सरकार द्वारा जारी नए आदेश के तहत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से बेहद महत्वपूर्ण पशुपालन और डेयरी विकास विभाग वापस ले लिया गया है। अब इस विभाग की कमान सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों में होगी।
Cm mohan yadav; आनंद विभाग भेजे गए लखन पटेल
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दमोह की पथरिया विधानसभा सीट से विधायक और राज्यमंत्री लखन पटेल को अब आनंद विभाग (Happiness Department) का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि, इस अचानक किए गए बदलाव को लेकर शासन स्तर से कोई आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन राजनैतिक हलकों में इसे सीधे तौर पर ‘परफॉर्मेंस’ से जोड़कर देखा जा रहा है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
Cm mohan yadav; समीक्षा बैठक के बाद लिया गया कड़ा फैसला
सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में मंत्रियों के कामकाज को लेकर की गई गहन समीक्षा बैठक के बाद हुआ है। मुख्यमंत्री ने कुछ हफ्ते पहले ही मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ व्यक्तिगत (वन-टू-वन) चर्चा कर उनके विभागों की प्रगति रिपोर्ट का आकलन किया था। इस कड़े फीडबैक के तुरंत बाद विभागीय फेरबदल का यह आदेश जारी होना यह साफ संकेत देता है कि मुख्यमंत्री कामकाज की गुणवत्ता को लेकर बेहद गंभीर हैं।

Cm mohan yadav; सीएम की सीधी निगरानी में रहेगा विभाग
पशुपालन और डेयरी विकास जैसे जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव रखने वाले विभाग को अपने पास रखकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वे प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी योजनाओं को अपनी सीधी निगरानी में गति देना चाहते हैं। इस बड़े बदलाव के बाद अब मंत्रालय और प्रशासनिक गलियारों में अन्य विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
