Bemetara Crime News;वो’ के चक्कर में पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Share With Others

Bemetara Crime News;बेमेतरा: ग्राम कोपेडबरी में सोते हुए शख्स पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने महज तीन दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। इस खूनी साजिश की सूत्रधार घायल मनोहर साहू की पत्नी रानी साहू ही निकली, जिसने अपने प्रेमी योगेंद्र चौहान और उसके दोस्त कन्हैयालाल के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
​आरोपियों ने हॉकी स्टिक और चाकू से हमला कर मनोहर को अधमरा कर दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है और उनके पास से हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

Bemetara Crime News;
फोटो में दिख रहे आरोपीRajendra shukla; उप मुख्यमंत्री ने की बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के विकास कार्यों की समीक्षा

 

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

 

Bemetara Crime News;क्या था पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम कोपेडबरी में हुए खूनी खेल का पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। सोते हुए पति पर जो जानलेवा हमला हुआ था, उसका मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी ही अर्धांगिनी निकली। प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए कलयुगी पत्नी ने अपने आशिक और उसके दोस्त के साथ मिलकर मौत का खौफनाक जाल बिछाया था।

 

Bemetara Crime News; आधी रात को हुआ था खूनी खेल

बताया गया कि बीते 1 और 2 जुलाई की दरम्यानी रात जब 41 वर्षीय मनोहर साहू अपने घर में गहरी नींद में सो रहा था, तभी उसके सिर पर हॉकी ,डंडे और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए गए। हमला इतना बेरहम था कि मनोहर के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसके हाथ की नस तक कट गई। लहूलुहान हालत में उसे रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

Bemetara Crime News;त्रिकोणीय प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने सबके होश उड़ा दिए है । आरोपी पत्नी रानी साहू 23 वर्ष का कबीरधाम जिले के योगेंद्र चौहान उर्फ बादल (24 वर्ष) के साथ अवैध संबंध था। जब पति उनके प्यार के बीच दीवार बनने लगा, तो रानी ने खौफनाक फैसला लिया। उसने अपने प्रेमी योगेंद्र और उसके साथी कन्हैयालाल उर्फ केडी यादव 23 वर्ष के साथ मिलकर पति को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की प्लानिंग की।

Rewa Power House History; जब 1907 में पहली बार रोशनी से जगमगाया रीवा: ब्रिटेन से आए बॉयलर और बिछिया नदी के पानी की अद्भुत कहानी

बेमेतरा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई हॉकी डंडे और चाकू बरामद कर लिया गया है।

Bemetara Crime News;सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

तीनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ BNS की धारा 109(1), 331(2) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। और आगे की विवेचना जारी है।

 

Bemetara Crime News;सोशल मीडिया देख बढ़ रहा अपराध

जानकारों का कहना है कि अपराध बढ़ने की सब बड़ी वजह है सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर आजकल लोग वीडियो पोस्ट करते रहते हैं और लोग वीडियो देखकर फिर उसी तरह की खौफनाक वारदातों को अंजाम देते हैं सोशल मीडिया पोस्ट के चलते अपराध बढ़ रहा है देखा जाते है। जहां पुलिस इन पोस्टों को देखकर समय-समय पर कार्रवाई करती है और युवाओं को समझाइए देती है कि इस तरह की चीज पोस्ट ना करें ना ही अपराधिक कार्यों में संयुक्त रहे।

Leave a Comment