Prabhari mantri; मऊगंज के प्रभारी मंत्री आज आयेंगे रीवा

Share With Others

Prabhari mantri; मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पशुपालन एवं डेयरी विभाग 7 जुलाई को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आयेंगे। मंत्री श्री पटेल 6 जुलाई को भोपाल से रात 10 बजे रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से प्रस्थान कर 7 जुलाई को सुबह 7.55 बजे रीवा पहुंचेगे। प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस रीवा में अल्प विश्राम के बाद सुबह 9.30 बजे रीवा से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे ग्राम फूलदेवास पहुंचेगे।

प्रभारी मंत्री फूलदेवास में विधायक मऊगंज  प्रदीप पटेल के निज निवास पहुंचकर उनकी दिवांगत माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रभारी मंत्री सुबह 11.30 बजे ग्राम देवास से प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे रीवा एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

 

Leave a Comment