Rewa Police Transfer List; रीवा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP डॉ. गुरकरन सिंह ने जारी किए आदेश, कई थाना प्रभारी बदले

Share With Others

Rewa Police Transfer List; रीवा। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया है. एसपी द्वारा जारी किए गए ताजा आदेश के तहत जिले के कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है, वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों को भी थानों की कमान सौंपी गई है।

यह आदेश पूरी तरह से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक लागू किया गया है. आदेश के तहत कुल 19 पुलिस अधिकारियों निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कार्यवाहक उपनिरीक्षक की नवीन पदस्थापना की गई है ।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Rewa Police Transfer List; जानिए किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी

Rewa Police Transfer List

एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

1- कार्य. निरीक्षक विजय सिंह | थाना प्रभारी समान से थाना प्रभारी गोविन्दगढ़
2 . कार्य. निरीक्षक आशीष मिश्रा थाना प्रभारी सेमरिया से थाना प्रभारी समान

3. कार्य. निरीक्षक सुशीला साकेत पुलिस लाइन से थाना प्रभारी अजाक
4 . कार्य. निरीक्षक ऊषा सोमवंशी पुलिस लाइन से प्रभारी महिला सुरक्षा शाखा

5. उपनिरीक्षक मनोज गौतम पुलिस लाइन से थाना प्रभारी अमहिया

6. उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल थाना प्रभारी अमहिया से थाना प्रभारी सेमरिया

7. उपनिरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल थाना प्रभारी जनेह से थाना प्रभारी पनवार

8. उपनिरीक्षक अरविंद राठौर थाना प्रभारी गोविन्दगढ़ से थाना प्रभारी जवा
9. उपनिरीक्षक शैल यादव थाना प्रभारी गुढ़ से चौकी प्रभारी लालगांव

10. उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र यादव | पुलिस लाइन से थाना प्रभारी गुढ़ |

11 उपनिरीक्षक दीपक तिवारी थाना प्रभारी सिरमौर से थाना प्रभारी सगरा |

12 .उपनिरीक्षक अंकिता मिश्रा थाना प्रभारी सगरा “से थाना प्रभारी बिछिया |

13. उपनिरीक्षक प्रवीण उपाध्याय थाना प्रभारी पनवार से थाना प्रभारी जनेह |

14. उपनिरीक्षक प्रशांत शुक्ला चौकी प्रभारी लालगांव (थाना गढ़) से थाना प्रभारी सिरमौर |
15.उपनिरीक्षक मनीषा उपाध्याय थाना प्रभारी बिछिया से थाना सिविल लाईन |
16. उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह थाना जवा से थाना सोहागी |

17. उपनिरीक्षक मिथिलेश यादव जे.ए.बी. शाखा से थाना समान |
18 .उपनिरीक्षक नेहा गारू एसडीओपी मनगवां कार्यालय से थाना मनगवां
19 कार्य. उपनिरीक्षक रामयश रावत पुलिस लाइन से थाना बैकुण्ठपुर |

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने आदेश जारी करते हुए सख्त निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी तत्काल अपने वर्तमान पद से गंतव्य स्थान के लिए रवानगी लें।

रीवा जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा रिक्त पदों की पूर्ति के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह कदम उठाया गया है। इस बड़े फेरबदल से शहर और ग्रामीण इलाकों के थानों की कार्यप्रणाली में नए बदलाव देखने को मिलेंने की उम्मीद है।

Leave a Comment