Amhiya police; रीवा: अमहिया पुलिस का जुआ फड़ पर छापा, ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे 3 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

Share With Others

Amhiya police; डॉक्टर कॉलोनी के पास चल रहा था जुआ, 4590 रुपये नकदी और ताश के पत्ते जब्त , अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमहिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डॉक्टर कॉलोनी के पास छापामार कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को रंगे हाथ दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से नकद राशि और ताश के पत्ते बरामद कर उनके खिलाफ 13 एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Amhiya police
Amhiya police; मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अमहिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम की टीम क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डॉक्टर कॉलोनी के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर तीन जुआरियों को धर दबोचा।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Amhiya police; कड़े गए आरोपी:

Aap; रोजगार, न्याय और शिक्षा पर लाठी; विरोध करने पर देशद्रोही का ठप्पा? आप नेता शेरा का हमला1. शिवम सोनी पिता राजेंद्र सोनी (निवासी- कटरा मोहल्ला, थाना सिटी कोतवाली, रीवा)
2. सुमित वर्मा पिता तेजबली वर्मा (निवासी- पांडेय टोला, थाना सिटी कोतवाली, रीवा)
3. सौरभ साहू पिता केश कुमार साहू (निवासी- तरहटी, थाना सिटी कोतवाली, रीवा)

बरामदगि

पुलिस ने मौके से एवं आरोपियों की जामा तलाशी के दौरान 4,590 रुपये नकदी और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

35(ग) BNSS का नोटिस जारी
मामले में आरोपियों का कृत्य 13 जुआ एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने तथा 7 वर्ष से कम की सजा का प्रावधान होने के कारण आरोपियों को धारा 35(ग) बीएनएसएस का नोटिस थमाकर न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया है।

सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम, प्रधान आरक्षक केमला प्रजापति, आरक्षक विकास तिवारी, *शंकर दत्त जायसवाल*, दिवाकर तिवारी शिवाकांत शर्मा एवं श्याम पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment