Video viral;अमहिया थाने के बाहर पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, विभागीय अनुशासन पर उठे सवाल समान थाने में तैनात थे मुंशी जो अब वर्तमान में पुलिस लाइन के बताए जा रहे हैं रीवा। शहर के अमहिया थाना परिसर से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। थाना परिसर में एक मुंशी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे असंतुलित स्थिति में नज़र आ रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी द्वारा किए गए आचरण और बयानबाज़ी को लेकर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है ।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अपने आचरण पर नियंत्रण खो चुके हैं और सही तरीके से खड़े होने तथा बात करने में असमर्थ हैं।
अमर्यादित बयानबाज़ी: वीडियो के दौरान संबंधित कर्मचारी द्वारा स्वयं के संदर्भ में अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना शब्दावली मैं थाने का गुंडा हूँ” का प्रयोग करते हुए सुना जा सकता है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
Video viral; वर्दी की गरिमा पर सवाल:
थाना परिसर में घटित इस घटनाक्रम से खाकी वर्दी की अनुशासनबद्ध छवि और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
कैमरे में वीडियो कैद कर रही महिला फरियादियों का कहना है कि पुलिस थाने जैसी संवेदनशील जगह पर जहाँ आम नागरिक सहायता और न्याय की उम्मीद लेकर पहुँचते हैं, वहाँ यदि ज़िम्मेदार पद पर तैनात कर्मचारी ही इस प्रकार का आचरण करेंगे तो आम जनता का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास डगमगाएगा बताया जा रहा है कि यह मुंशी से पहले समान थाने में तैनात थे जो अब लाइन में अपनी आमद दे रहे हैं और वह किसी निजी काम से थाने आए थे जहां उनका नशे की हालत में वीडियो वायरल हो गया । इस वायरल वीडियो में वीडियो बना रही महिला पूछती है कि आप कहां पर पदस्त है तो मुंशी जी बोल रहे हैं कि मैं पुलिस लाइन का गुंडा हूं
सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था के भीतर इस तरह की अनुशासनहीनता बेहद गंभीर विषय है। इससे खाकी की साख प्रभावित होती है।
फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संज्ञान लिए जाने और नियमानुसार वैधानिक कदम उठाए जाने की बात कही गई है।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
