Viral video; मंदसौर जिले के चंदवासा गेहूं खरीद केंद्र पर चड्डी और बनियान पहनकर काम करते दिखे प्रबंधक पर आखिरकार एक्शन लिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव सेंट्रल बैंक मैनेजमेंट ने एक्शन लेते हुए प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा को तुरंत सस्पेंड कर दिया। वायरल वीडियो में खरीद केंद्र पर चड्डी और बनियान में बैठे दिखे थे, और उन पर किसानों के साथ कथित तौर पर बदतमीजी करने का भी आरोप था।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
मामला बढ़ने पर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के CEO सुनील कच्छारा ने एक्शन लेते हुए मनोज शर्मा को सस्पेंड कर दिया और उन्हें सुवासरा ब्रांच से अटैच कर दिया। हालांकि, प्रबंधक ने अपने बचाव में कहा कि उन्हें चींटियों ने काट लिया था, इसलिए उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए थे।
बताया जा रहा है कि मनोज शर्मा का हाल ही में बाबुल्दा से चंदवासा खरीद केंद्र में ट्रांसफर हुआ था। उनकी जगह अब करण सिंह रावत को एडिशनल चार्ज दिया गया है।
