Mp news; मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार

Mp news; माध्यमिक शिक्षा मण्डल, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकण्डरी एजुकेशन (सीबीएसई) तथा इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकण्डरी एजुकेशन परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त रकने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इन विद्यार्थियों को डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार के तहत राशि दी जाती है। यह योजना अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में लागू है। मेरिट सूची में प्रथम से छठवें स्थान तक प्राप्त करने वाली अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को यह राशि दी जाती है।
इन विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित भी किया जाता है। विद्यार्थियों का चयन बोर्ड द्वारा जारी राज्य स्तरीय मेरिट सूची से किया जाता है। कक्षा दसवीं की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बालक और बालिका दोनों को 30 हजार रुपए तथा दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 25 हजार रुपए की राशि दी जाती है। इसी तरह मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बालक और बालिका को 20 हजार रुपए तथा चौथा स्थान प्राप्त करने पर केवल बालिका को 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। मेरिट सूची में पाँचवा स्थान प्राप्त करने पर 10 हजार रुपए तथा छठवां स्थान प्राप्त करने पर 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि केवल बालिकाओं को दी जाती है।
कक्षा बारहवीं की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बालक और बालिका दोनों को 51 हजार रुपए तथा दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 40 हजार रुपए की राशि दी जाती है। इसी तरह मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बालक और बालिका को 30 हजार रुपए तथा चौथा स्थान प्राप्त करने पर केवल बालिका को 20 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। मेरिट सूची में पाँचवा स्थान प्राप्त करने पर 15 हजार रुपए तथा छठवां स्थान प्राप्त करने पर 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि केवल बालिकाओं को दी जाती है। योजना का लाभ केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को ही दिया जाता है। इस योजना में आय सीमा का बंधन नहीं है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
