Mp news; कलेक्टर ने 564 आवेदकों के प्रकरणों में की सुनवाई

Share With Others

Mp news; रीवा  कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 564 आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा अधिकारियों को आवश्यक निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े खण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने स्तर पर जनसुनवाई करें तथा उनका समाधानकारक निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि यदि आवेदकों की सुनवाई खण्डस्तर पर हो जाय तो वह अनावश्यक जिले में अपनी समस्याओं के लिये नहीं आयेंगे।

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने वृद्ध उपेन्द्र मिश्रा को कान की मशीन सौंपी और उपेन्द्र मिश्रा ने कलेक्टर ने धन्यवाद दिया। इसी प्रकार जवा निवासी रामसखी पाठक एवं बिछिया निवासी पार्वती कोरी द्वारा पारिवारिक समस्या से तंग एवं आर्थिक रूप से परेशान होकर कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्या बताई जिस पर कलेक्टर ने दोनों फरियादियों को रेडक्रास के चेयरमैन डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी माध्यम से दस हजार रूपयेे एवं दो हजार रूपयेे की त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान कराई।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

See also  Rewa news; रीवा न्यू बस स्टैंड में अव्यवस्थाओं का अंबार, बाल-बाल बची युवती , नहीं तो चढ़ जाता बस का पहिया

टिकुरी निवासी रामलाल साकेत के बटवारा आवेदन की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने, उलहीकला के निवासियों ने रास्ता से अतिक्रमण हटाने, दुलहरा के हीरालाल साकेत ने शासकीय भूमि का पट्टा दिलाने तथा ओबरा निवासी मुनेन्द्र प्रसाद तिवारी ने नक्शा तरमीम में दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही का आवेदन दिया जिन्हें संबंधित तहसीलदार को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

सीताशरण सिंह के नक्शा तरमीम के आवेदन पर तहसीलदार जवा को, जयमन कोल मौजा मोहटा के अतिक्रमण हटाने के आवेदन पर तहसीलदार सेमरिया को कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में दिये गये।

Leave a Comment