Rewa news : सुलभ कॉम्प्लेक्स में महिला यात्री से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Share With Others

रीवा के रेवांचल बस स्टैंड पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला यात्री के साथ सुलभ कॉम्प्लेक्स के कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। महिला अपने घर अमरपाटन जाने के लिए बस का इंतज़ार कर रही थी, तभी वह शौचालय गई। लेकिन, जिस जगह से सुरक्षा की उम्मीद थी, वहीँ एक कर्मचारी ने उसकी हिम्मत और सम्मान पर हमला किया।
पीड़िता ने बताया कि सुलभ कॉम्प्लेक्स के कर्मचारी ने महिला से छेड़छाड़ की है यह घिनौनी हरकत महिला को दहशत में डाल गई।

लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी। उसने अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए जोर से चीखना शुरू कर दिया। उसकी चीखें सुनते ही आस-पास के यात्री तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। सिविल लाइन थाना प्रभारी और नगर पुलिस अधिकारी रितु उपाध्याय तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर-दबोचा।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिहार का रहने वाला है और सुलभ कॉम्प्लेक्स में ही काम करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
यह घटना दिखाती है कि कैसे महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षित महसूस करना मुश्किल हो सकता है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई प्रशंसनीय है।

Leave a Comment