Accidant; रीवा। रीवा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रीवा से अपने गांव लौट रहे स्कूटी सवार एक दंपती भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। रघुनाथगंज के समीप बाईपास ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, वंश बहादुर पटेल अपनी पत्नी कुसुम कली पटेल के साथ स्कूटी पर सवार होकर रीवा से अपने गांव जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही वे रघुनाथगंज बाईपास ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी सामने से आए एक अज्ञात फोर व्हीलर ने उनकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
Accidant; संजय गांधी अस्पताल में भर्ती
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, कुसुम कली को गंभीर अंदरूनी और सिर में चोटें आई हैं, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है, वहीं वंश बहादुर का भी उपचार जारी है।
Accidant; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस बाईपास और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर जल्द से जल्द वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
