Viral video;
रीवा। जिले में बेखौफ बदमाशों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में मारपीट का एक लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
मिली जानकारी के अनुसार, घटना की वजह पुराना विवाद बताई जा रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अचानक उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे व थप्पड़ों से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को शिकायत पत्र के साथ वायरल वीडियो भी सौंप दिया गया है।
मामले में पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत और वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही विवाद की मुख्य वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। पहचान के आधार पर दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
