Samajvadi party; छठवें दिन सपा की पदयात्रा कलेक्टर कार्यालय पहुंची सौंपा ज्ञापन

Share With Others

Samajvadi party; सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशन एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव के मार्गदर्शन में समाजवादी पार्टी की पदयात्रा सपा प्रदेश सचिव जगदीश सिंह यादव की अगवाई में कलिया कोट गरभे पुल सड़क का निर्माण कराये जाने आवंटित भूमि में आदिवासियों दलित परिवारों को कब्जा दिलाये जाने वन भूमि में बसे आदिवासी गैर आदिवासी जनों को कब्जा के आधार पर पट्टा दिलाये जाने डभौंरा चौखंडी कोनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की नियुक्ति कराये जाने डभौंरा उप तहसील कार्यालय खोले जाने आदि मांगों को लेकर छठवें दिन डभौरा से चलकर पदयात्रा 45 डिग्री तापमान में कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यात्रा का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह पटेल जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल प्रदेश महासचिव अजय शुक्ला शहर अध्यक्ष प्रकाश तिवारी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव युवजन के राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल महासचिव रामचंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष तौहीद खान गुड्डू पटेल ने स्वागत किया।

सपा के पदयात्रियों ने अपर कलेक्टर रीवा को अपना मांग पत्र सौंपा एक हफ्ते बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिलेगा।पूरे यात्रा में जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल ने यात्रियों को जरूर की सामग्री व दवाएं भेंट की। प्रदेश सचिव जगदीश यादव ने कहा कि मांगों का निराकरण शीघ्र नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। सपा राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह ने बीजेपी सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सपा के सिपाही जनहित के मुद्दों को लेकर भीषण गर्मी में पदयात्रा पर थे लेकिन प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा समस्याओं को सुनने नहीं पहुंचा पार्टी प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करती है और यह भी कहा कि पूरे जिले में समस्याओं का अंबार है जन प्रतिनिधि राजनैतिक रूप से नपुंसक हो चुके हैं।

See also  Rewa News; अमेरिका से लौटकर रीवा पहुंचे थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, डिप्टी सीएम ने किया भव्य स्वागत

पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव जगदीश सिंह यादव राम किशोर आदिवासी विधानसभा अध्यक्ष जवाहरलाल पाल ब्लॉक अध्यक्ष जवा सुखलाल कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष सिरमौर कैलाश यादव पूर्व जनपद सदस्य मुन्नीलाल आदिवासी प्रेमलाल यादव पूर्व सरपंच रामप्रसाद आदिवासी सुखीनंद साकेत जंगाली आदिवासी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सोंधिया जलाल प्रजापति रामकुमार बसोर श्रीमती उजियारा आदिवासी राजकुमार केवट बृजेश वर्मा आदि सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष पदयात्री शामिल रहे।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Leave a Comment