Video viral: रीवा में भवन निर्माण के दौरान दरिंदो ने पीटा हालत गंभीर, बेटी के प्राइवेट पार्ट में हमला , वीडियो वायरल

Share With Others

Video viral: रीवा। शहर के सिरमौर चौराहा स्थित पी.के. स्कूल के समीप मकान निर्माण के दौरान सीमांकन और छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर ईंट, पत्थर और डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। आरोपियों पर अब तक पुलिस द्वारा गिरफ्तारी न किए जाने पर पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंचा।

Video viral: सीमांकन और निर्माण विवाद बना वजह

पीड़ित विनोद कुमार सेन निवासी पी.के. स्कूल के बगल, उर्रहट थाना अमहिया ने बताया कि उनके पड़ोसी बनवारी लाल गुप्ता पुराने मकान को गिराकर नया निर्माण करा रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने उनकी जमीन की तरफ अवैध कब्जा कर 7 फीट का छज्जा निकालना शुरू कर दिया। जब इस बात का विरोध किया गया और सीमांकन की बात कही गई, तो विवाद खड़ा हो गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि अमहिया थाना पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Viral video; युवती पर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला

16 अगस्त को जब निर्माण का विरोध किया गया, तो आरोपी बनवारी लाल गुप्ता, उनके परिजनों—अभिषेक गुप्ता, अमित गुप्ता, संगीता गुप्ता व अन्य—ने मिलकर पीड़ित परिवार की बेटियों और अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। पीड़ित विनोद सेन ने बताया कि उनकी बेटी को ईंट-पत्थर से बर्बरतापूर्वक पीटा गया, यहां तक कि बेटी के प्राइवेट पॉर्ट में बार बार मारा गया जिससे उसे गंभीर चोट आई है एवं आंख के पास गंभीर चोट आई है और कई टांके लगे हैं। पीड़िता को उल्टी, सिरदर्द और धुंधला दिखने की शिकायत है, जिससे उसकी आंख की रोशनी पर भी संकट बना हुआ है। हालांकि अमहिया पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है वहीं मारपीट में घायल गंभीर रूप से पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और आरोपियों के ऊपर जांच के बाद गंभीर धारा में मामला आगे बढ़ाया जाएगा ।

Leave a Comment