Rewa news: दाढ़ी गांव में अवैध शराब के नेटवर्क पर पुलिस की दबिश, 42 लीटर शराब जब्त, किराए का मकान लेकर चलाई जा रही थी पैकारी; पकड़े गए आरोपी ने ठेकेदार सुनील सिंह का उगला नाम

Share With Others

Rewa news; चोरहटा पुलिस व नौबस्ता चौकी 112 की संयुक्त कार्रवाई, ग्रामीणों में नशे के कारोबार को लेकर आक्रोश रीवा। सेमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चोरहटा थाना क्षेत्र के दाढ़ी गांव ग्राम पंचायत मरहा में लंबे समय से पांव पसार रहे अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। मुखबिर की सटीक सूचना पर नौबस्ता चौकी 112 और चोरहटा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देकर मौके से 42 लीटर अवैध देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से शराब बेच रहे आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा जिसे लिखा पढ़ी के बाद छोड़ दिया गया । पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि यह अवैध शराब शराब ठेकेदार सुनील सिंह महाकाल ग्रुप के माध्यम से गांव-गांव में पैकारी कराने हेतु उपलब्ध कराई जा रही थी।

किराए का मकान बना था अवैध गतिविधियों का गढ़

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने गांव में एक मकान किराए पर ले रखा था, जिसे अवैध शराब के भंडारण और वितरण का केंद्र बनाया गया था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया के बाद से ही क्षेत्र में पैकारी का जाल बिछा दिया गया था

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

  • गांव की बदहाली पर फूटा गुस्सा

क्षेत्रवासियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि गांव में किराने के सामान की तरह नशीले पदार्थ और अवैध शराब बिक रही थी। शिकायतों के बावजूद माफिया बेखौफ होकर ग्रामीण बस्तियों में जहर घोल रहे थे।आरोप है कि ठेकेदार के इशारे पर ग्रामीण इलाकों में खुलेआम पैकारी का संचालन हो रहा ।

चोरहटा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया है। अब पुलिस इस पूरे सिंडिकेट में शामिल मुख्य ठेकेदार और इसके वितरण नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही है। वहीं, ग्रामीणों ने मांग की है कि केवल मोहरों पर कार्रवाई करने के बजाय शराब की सप्लाई करने वाले मुख्य सरगनाओं पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment