Rewa news: जन्मदिवस पर गौसेवा का यह अनूठा आयोजन सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।
रीवा। सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष दादा प्रहलाद सिंह ने अपने जन्मदिवस को समाजसेवा और गौसेवा के प्रति समर्पित करते हुए स्थानीय गौशाला लक्ष्मण बाग पहुंचकर गायों की सेवा की। इस अवसर पर उन्होंने गायों को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री खिलाई साथ ही साथ अध्यक्ष दादा प्रहलाद सिंह ने कहा कि जन्मदिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और जीवों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भी दिन है। उन्होंने सभी लोगों से अपने विशेष अवसरों पर सेवा एवं परोपकार के कार्य करने का आह्वान किया। वही गौशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके इस प्रयास से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और अन्य लोग भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित होंगे। इस दौरान पंचायत के पदाधिकारी, समाजजन शंकर साहनी,कमलेश सचदेव, घनश्याम ताम्रकार, कन्हैयालाल मंगलानी, राजकुमार टिलवानी,महेश ठारवानी ,कैलाश कोटवानी, प्रकाश तरानी,नरेश काली, पप्पू मंजानी, अजय माधवनी,विजय थारवानी, लक्ष्मण शिवनानी,मदन चुंगवानी,हरीश वाधवानी, महेश हिरवानी,पप्पू दुम्बानी, श्रीचंद कोटवानी,दिलीप आसनानी, हासानंद तनवानी,विजय हरचंदानी, विजय थवानी, दीपक दुर्गिया,सचिन दुदानी, नंदलाल पंजवानी, बॉबी, दक्ष चुंगवानी,अमित पंजवानी,पंकज आहूजा, विनोद रामरक्षानी, रमेश रमेजा,हसानंद हिरानी,सोनिया कोटवानी, महिमा शेरवानी,कंगना लालवानी सहित सैकड़ो समाज सेवियों अध्यक्ष को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
