NEET UG 2026: एनटीए ने जारी किए री-एग्जाम के एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड और क्या हैं नियम

Share With Others

NEET UG 2026:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) 2026 के री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कथित पेपर लीक के आरोपों के बाद एजेंसी द्वारा परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी की गई थीं, जिसके तहत अब प्रवेश पत्र लाइव कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) 2026 के री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कथित पेपर लीक के आरोपों के बाद एजेंसी द्वारा परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी की गई थीं, जिसके तहत अब प्रवेश पत्र लाइव कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक या तकनीकी खराबी की स्थिति में छात्रों की सुविधा के लिए एनटीए ने इस बार डिजिलॉकर (DigiLocker)के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प दिया है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

गड़बड़ी होने पर हेल्पलाइन पर करें संपर्क

प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और समय जैसी बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज हैं। एनटीए ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि यदि किसी छात्र के एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि या विसंगति पाई जाती है, तो वे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच आधिकारिक हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र, तारीख, शिफ्ट या प्रश्नपत्र के माध्यम में किसी भी परिस्थिति में बदलाव की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी।

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा, 13 भाषाओं का विकल्प
यह प्रवेश परीक्षा पूरी तरह से पेन और पेपर (ऑफलाइन) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है, जबकि दिव्यांग (PwD) वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार 1 घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। प्रश्नपत्र में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें फिजिक्स व केमिस्ट्री से 45-45 और बायोलॉजी से 90 प्रश्न शामिल होंगे। छात्र अपनी पसंद के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी सहित 11 क्षेत्रीय भाषाओं (असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उर्दू) में परीक्षा दे सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र:

1. आधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.inपर जाएं।
2. होमपेज पर ‘NEET UG 2026 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना आवेदन नंबर (Application Number) और जन्म तिथि दर्ज करें।
4. कैप्चा कोड भरकर सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसका प्रिंटआउट संभाल कर रख लें।

Leave a Comment