Rewa news; भीषण सड़क हादसा: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत; पुत्र गंभीर

Share With Others

Rewa news; रीवा । रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुरी बांध के समीप आज रविवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने एक मोटरसाइकिल को भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार चाचा और भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हिनौता निवासी रामलाल साकेत को ड्यूटी के सिलसिले में सीधी जाना था। उन्हें रीवा छोड़ने के लिए उनका बेटा मुकेश साकेत और भतीजा अरुण साकेत एक ही बाइक पर सवार होकर रीवा आ रहे थे। मुकेश शहर में मोमोज की दुकान लगाता था, जो पिता को छोड़ने के साथ-साथ अपनी दुकान का सामान भी लेने आ रहा था।

Rewa news; टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे

जैसे ही तीनों बाइक से चोरहटा थाना क्षेत्र के बरी बहुरि बांध के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर दूर जा गिरे।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Rewa news; अस्पताल में दो को मृत घोषित किया

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रामलाल साकेत और उनके भतीजे अरुण साकेत को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मुकेश साकेत की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है।घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक व वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment