Rewa news: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Share With Others

Rewa news: रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने मुंबई में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की विशेष टीम आरोपी को मुंबई से रीवा लेकर आई, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया।

किराए के मकान में रहती है पीड़िता

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत किराए का मकान लेकर रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसके साथ जान-पहचान बढ़ाई और फिर शादी करने का वादा करके लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
शादी का दबाव बनाने पर आरोपी हुआ फरार
जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकर गया और पीड़िता को छोड़कर शहर से फरार हो गया। आरोपी द्वारा लगातार धोखा दिए जाने और शादी से साफ इंकार करने के बाद पीड़िता ने समान पुलिस की शरण ली और आपबीती सुनाई।

Rewa news: मामला दर्ज कर मुंबई में दी गई दबिश

पीड़िता की गंभीर शिकायत को ध्यान में रखते हुए समान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन मुंबई में ट्रेस की गई। इसके बाद थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस की एक टीम तुरंत मुंबई के लिए रवाना हुई।

Rewa news: न्यायालय से भेजा गया जेल

मुंबई में सटीक घेराबंदी कर पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा और ट्रांजिट रिमांड पर रीवा लेकर आई। रीवा लाने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment