Rewa news: कोतवाली में धड़ल्ले से चल रहा जुआ, काली की बताई जा रही फड़ दो पुलिस कर्मियों की सलिप्तता के गंभीर आरोप

Share With Others

Rewa news: रीवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से जुआ चल रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  यह जुआ  कोई और नहीं  बल्कि काली खिलवाता है और इसे कोतवाली पुलिस का पूरा संरक्षण प्राप्त है न ही कोई कार्रवाई की जाती है और नही पुलिस उस जगह दविस देती है वहीं मुखबिर व  स्थानीय लोगों ने  यह भी आरोप लगाते हुए  बताया कि कोतवाली थाने के पुलिस कर्मी  अक्सर यहाँ  देखे जाते हैं जिनका संरक्षण प्राप्त है

रीवा सिटी कोतवाली क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की चर्चा तेज़, उठ रहे प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल , कोतवाली थाने के दो पुलिस कर्मियों पर जुआ खिलवाने के गंभीर आरोप

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

ओंकार त्रिपाठी प्रधान आरक्षक और अनिल सिंह के सह पर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धड़ल्ले से काली चला रहा है जुआ का फड़ कोतवाली थाने के दो पुलिस कर्मियों संरक्षण देने के गंभीर आरोप

रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध जुए के फड़ संचालन को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर और स्थानीय सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से ताश के पत्तों पर लाखों का दांव लगाया जा रहा है, जबकि जिम्मेदार महकमा खामोश तमाशा देख रहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कुछ लोग बंद कमरे में रोशनी के बीच ताश के पत्तों और नोटों की गड्डियों के साथ जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह जुए की फंड काली की है जहां कोतवाली थाने के दो पुलिस कर्मियों की सांठ गाठ में चल रहा है इस तस्वीर के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Rewa news; खाकी की चुप्पी पर उठते सवाल

क्षेत्रीय नागरिकों और सूत्रों का कहना है कि यह अवैध कारोबार किसी एक दिन की बात नहीं है, बल्कि कई महीनों से निर्वाध रूप से चल रहा है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि मुख्य शहर के भीतर इतने बड़े पैमाने पर हो रही अवैध गतिविधियों की भनक पुलिस को क्यों नहीं लग पा रही है। चर्चा तो यहां तक है कि कथित तौर पर कुछ निचले स्तर के पुलिस कर्मियों की शह पर यह फड़ बेखौफ संचालित हो रहा है।

Leave a Comment