Rewa news: संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर भड़के विधायक अभय मिश्रा: स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा

Share With Others

Rewa news: रीवा संजय गांधी अस्पताल में लापरवाही के चलते प्रसूता व नवजात शिशु की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर सिमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार और उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला पर जोरदार हमला बोला।
अभय मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के अपने ही गृह जिले रीवा में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। संजय गांधी अस्पताल में इलाज के अभाव में लोग जान गंवाने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ डॉक्टरों की गैरमौजूदगी और अप्रशिक्षित स्टाफ (असिस्टेंट) के भरोसे गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिससे इस तरह के दर्दनाक हादसे हो रहे हैं।

Rewa news: नागपुर जाने को मजबूर हैं मरीज

विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि रीवा की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल यह है कि हर दूसरी बस और ट्रेन नागपुर जाने वाले मरीजों से भरी रहती है। जिनके पास पैसा है वे नागपुर चले जाते हैं, लेकिन गरीब जनता यहां अपनी जान गंवाने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी किसी ऐसे संवेदनशील व्यक्ति के हाथों में होनी चाहिए जो गरीबों का दर्द समझ सके।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Rewa news: आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस विधायक ने चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हक के लिए अस्पताल से लेकर सड़कों तक उग्र आंदोलन करेगी।

Leave a Comment