Rewa news: दोस्ती बनी काल: 13 वर्षीय मासूम का कत्ल, कातिल निकला जिगरी यार; कड़ियों से कड़ियां जोड़ीं, तो बेनकाब हुआ यार

Share With Others

Rewa news: रीवा पुलिस ने ‘अंधे कत्ल’ का किया पर्दाफाश मध्य प्रदेश के रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। रामबाग स्थित गझनी नदी में मिले 13 वर्षीय मासूम के शव के मामले में जो खुलासा हुआ, उसने हर किसी को सन्न कर दिया। जिस दोस्त पर मासूम आंख मूंदकर भरोसा करता था, वही उसका कातिल निकला। महज़ एक मामूली विवाद की रंजिश में बचपन की गहरी दोस्ती का ऐसा खौफनाक अंत इलाके में कौतूहल और डर का विषय बना हुआ है।

Rewa news: गायब होने के तीन दिन बाद नदी में तैरती मिली लाश

पनवार थाना क्षेत्र के ग्राम चौर का रहने वाला 13 वर्षीय रवि सेन तीन दिन पहले अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गया था। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे ही थे कि रामबाग के पास बहने वाली गझनी नदी में रवि का बेजान शव तैरता हुआ बरामद हुआ। मासूम का शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और उग्र परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रामबाग तिराहे पर चक्काजाम कर दिया।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Rewa news: कड़ियों से कड़ियां जोड़ीं, तो बेनकाब हुआ जिगरी यार

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पनवार थाना प्रभारी कन्हैया बघेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जब रवि के आख़िरी बार देखे जाने वाले स्थानों और उसके करीबियों की पड़ताल की, तो शक की सुई उसके ही 14 वर्षीय बचपन के दोस्त पर जा टिकी।
पुलिस ने जब आरोपी अपचारी बालक को कस्टडी में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उनके बीच कुछ दिनों पहले एक मामूली बात पर विवाद हुआ था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने अपने ही दोस्त को धोखे से मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी अपचारी बालक को अभिरक्षा में ले लिया है और उसके खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एक नादान उम्र में रंजिश और कत्ल की इस सनसनीखेज वारदात से पूरा पनवार क्षेत्र स्तब्ध है।

Leave a Comment