Sidhi news:रेत माफिया पर पुलिस का शिकंजा, अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Share With Others

Sidhi news:4 लाख रुपये कीमत का रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. केदार परौहा के नेतृत्व में थाना जमोड़ी पुलिस द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई है। जब्त वाहन एवं रेत की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को थाना जमोड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत लोड कर जमोड़ी खुर्द से विद्युत विभाग कार्यालय होते हुए मुख्य मार्ग की ओर परिवहन किया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। विद्युत विभाग कार्यालय के पास जमोड़ी खुर्द की ओर से आते हुए ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच पर ट्रॉली में रेत लोड पाई गई, जिसके कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

वाहन जब्त, प्रकरण दर्ज

पुलिस द्वारा मौके से *सोनालिका DI 745 III ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया। चालक की पहचान *अनिल कपूर जायसवाल पिता राजमणि जायसवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी भेलकी खुर्द के रूप में हुई।

आरोपी चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) BNS एवं खान एवं खनिज अधिनियम 4/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

जिला पुलिस सीधी द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment