Rewa news; स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान पाँच जून तक

Share With Others

Rewa news; रीवा  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के लिए जिले भर में एक से पाँच जून तक स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में जन भागीदारी तथा जनजागरूकता को सुनिश्चित करना है। इस संबंध में शासन द्वारा जारी निर्देशों के साथ अभियान के दौरान प्रत्येक गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किए गए प्रयासों का मूल्यांकन किया जाएगा। गांव में सम्पूर्ण स्वच्छता एवं ओडीएफ प्लस माडल की अवधारणा के अनुरूप परिसम्पत्तियों की सुरक्षा, उचित संचालन एवं रखखाव के लिए जन समुदाय को प्रेरित किया जाएगा। अभियान में एक से पाँच जून तक प्रतिदिन अलग-अलग विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के पूरा होने के बाद पाँच जून को ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन करके अभियान की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत द्वारा अभियान के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को पंचायतराज मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए रिपोर्टिंग प्लेटफार्म एवं मोबाइल ऐप पर दर्ज किया जाएगा।

Leave a Comment