Mp congress; भोपाल । कांग्रेस नेता एवं कई राज्यों में चुनाव प्रभारी रहे आशीष तिवारी ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह भाजपा की बौखलाहट, हताशा और सत्ता के अहंकार का स्पष्ट प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी शोषित, पीड़ित, वंचित, किसान, युवा और आमजन की बुलंद आवाज़ हैं। वे जनता के मुद्दों को निर्भीकता से उठा रहे हैं,यही भाजपा की बेचैनी का कारण है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार जवाब देने के बजाय विपक्ष पर व्यक्तिगत हमले कर रही है। जनता के सवालों से भागना और विपक्ष का अपमान करना भाजपा की पुरानी राजनीतिक संस्कृति रही है।
आशीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की गीदड़भभकी और सत्ता के दंभ से डरने वाली नहीं है। जनता के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी ।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
