Rewa crime; रीवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत नशीली कफ सिरप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Share With Others

Rewa crime; रीवा जिले की समान थाना पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध नशीली कफ सिरप के साथ 2 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Rewa crime; मुखबिर की सूचना पर पुलिस की छापेमारी

समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सीएसपी के निर्देशन में क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि ग्राम गड़रिया में एक स्कूटी पर दो युवक अवैध नशीली कफ सिरप कोरेक्स/अमरेक्स लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम ने जब बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की, तो मुखबिर की सूचना बिल्कुल सही पाई गई।

Rewa crime; 118 शीशी नशीली सिरप और स्कूटी जब्त

पुलिस ने मौके से आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनकी स्कूटी पर रखे एक बोरे से 118 शीशी अनरेक्स कफ सिरप बरामद की गई, जिसे वे अवैध रूप से बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने नशीली सिरप की खेप के साथ स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।

Rewa crimeIg rewa; पॉक्सो एक्ट के मामले में सभी पुलिस अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें – कमिश्नर शीलेंद्र सिंह

Rewa crime; एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस पूरे मामले में कुल 3 आरोपियों को नामजद किया गया जिसमें 2 गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

Rewa crime; आगे की जांच जारी

पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में नशीली सिरप कहां से लेकर आते थे और इसे कहां खपाने की योजना थी। इसके अलावा, नाबालिग बच्चों के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी कराए जाने के इनपुट पर भी पुलिस मुस्तैदी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में नशे के इस अवैध कारोबार को पूरी तरह से नेस्तनाबूद किया जाएगा।

Leave a Comment