Rewa news: नदी किनारे अवैध निर्माण पर नगर निगम का सख्त रुख: ग्रीन बेल्ट में बने सुनील सिंह की बद्रिका फार्म हाउस’ पर चला बुलडोजर

Share With Others

Rewa news: रीवा नगर निगम और प्रशासनिक टीम ने नदी के तटीय और ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों में किए जा रहे अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 5, हमीदिया कॉलोनी के पीछे नदी तट के प्रतिबंधित दायरे में बने अवैध ‘बद्रिका फार्म हाउस’ को पूरी तरह से ध्वस्त कर हटा दिया गया है।
बिना बिल्डिंग परमिशन के बनाया गया था लग्जरी फार्म हाउस
मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त IAS अक्षत जैन ने बताया कि संबंधित फार्म हाउस का निर्माण सुनील सिंह नामक व्यक्ति द्वारा बिना किसी वैध भवन अनुमति के किया गया था। यह निर्माण पूरी तरह से नदी के तट से सटा हुआ था और ग्रीन बेल्ट के नियमों का उल्लंघन कर तैयार किया गया था। पूर्व में नियम विरुद्ध किए गए इन निर्माणों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा इसे हटाने की ध्वस्तीकरण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Rewa news: मास्टर प्लान के तहत 50 मीटर का दायरा निर्धारित

नदी तटों पर निर्माण के नियमों को मास्टर प्लान शहर का मास्टर प्लान नदी तट से 50 मीटर के दायरे को ग्रीन बेल्ट संरक्षित क्षेत्र के रूप में निर्दिष्ट करता है नगर निगम अधिनियम में 30 मीटर या मास्टर प्लान अनुसार तय दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक का प्रावधान है।
शासन और प्रशासन की ओर से कड़े निर्देश हैं कि नदी तट और कैचमेंट एरिया में बाढ़ और अन्य पर्यावरणीय खतरों को रोकने के लिए किसी भी स्थिति में अवैध निर्माण की अनुमति न दी जाए, भले ही भूमि निजी ही क्यों न हो।

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

Rewa news: वार्ड 5 में 16 निर्माण चिन्हित, सर्व निरंतर जारी

प्रशासनिक सर्वे के तहत वर्तमान में डेका वार्ड नंबर 5 (हमीदिया कॉलोनी के पीछे) में ऐसे लगभग 16 मकानों/निर्माणों को चिन्हित किया गया है जो नदी के 50 मीटर के दायरे में आते हैं। पूरे शहर में ऐसे अन्य अवैध निर्माणों का पता लगाने के लिए टीमों द्वारा सर्वे कार्य लगातार जारी है।
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए वर्षा ऋतु के दौरान आवासीय घरों में रह रहे लोगों को बेघर न करने का ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि, व्यावसायिक निर्माणों, खाली पड़े निर्माणाधीन ढांचों और फार्म हाउसों के खिलाफ सख्त ध्वस्तीकरण कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

वाइट , नगम आयुक्त अक्षत जैन

Leave a Comment