Gudh news: रीवा-सीधी मार्ग स्थित नेशनल हाईवे-39 पर लगातार दूसरे दिन अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से कई गौवंशों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से नाराज गौ-सेवकों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताने और चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
गौतम ढावा के पास हुआ हादसा
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-39 पर गौतम ढाबे के पास गुरुवार को एक तेज़ रफ्तार वाहन ने सड़क पर बैठे गौवंशों को कुचल दिया। इस हादसे में 5 से ज्यादा गौवंश गंभीर रूप से प्रभावित हुए, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गौवंश तड़पते हुए गंभीर रूप से घायल मिले।
कल भी हुई थी एक दर्जन गौवंशों की मौत
घटना की जानकारी देते हुए गौ-सेवक राधा मोहन ने बताया कि बीते दिन बुधवार भी इसी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लगभग एक दर्जन 12 गौवंशों की मौत हुई थी, जिसमें केवल एक गौवंश ही घायल अवस्था में बच पाया था, जिसे उपचार के लिए रीवा भेजा गया था। पिछले दो दिनों के भीतर 20 से अधिक गौवंश हादसों का शिकार हो चुके हैं।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने और कठोर कार्रवाई की मांग
सड़क हादसों को अंजाम देकर भागने वाले वाहनों पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। गौ-सेवकों की मांग है कि सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसों के जिम्मेदार वाहनों की पहचान की जाए और चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
