Bjp news: भाजपा नेताओं का सेमरिया विधायक पर तीखा हमला: स्व. भैयालाल शुक्ला पर टिप्पणी को लेकर बोला धावा, मृत महिलाओं की लज्जा भंग कड़ना कायरता

Share With Others

Bjp news: रीवा। रीवा जिले की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर गरमा गया है। जनपद पंचायत सदस्य और स्थानीय भाजपा नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोला। भाजपा नेताओं ने विधायक अभय मिश्रा पर रीवा का माहौल खराब करने, अनर्गल बयानबाजी करने और दिवंगत जननेताओं का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है।

स्व. भैयालाल शुक्ला पर टिप्पणी बेहद निंदनीय

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता सिध्धु ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी दिवंगत एवं सम्मानित व्यक्ति को विवादों में घसीटना सर्वथा अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अभय मिश्रा ने हाल ही में एक सार्वजनिक मंच से समाजसेवी संविदाकार स्वर्गीय पंडित भैयालाल शुक्ला के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय भैयालाल शुक्ला ने शून्य से शुरुआत कर अपनी मेहनत, कर्मठता और संकल्प के बल पर समाज में एक विशिष्ट स्थान बनाया था। उनके संबंध में इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना विधायक की कुंठित मानसिकता को उजागर करता है।

छपास’ की बीमारी और संवेदनहीन राजनीति का आरोप

Bjp नेता सिध्धु शुक्ला ने विधायक अभय मिश्रा की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए संजय गांधी अस्पताल पर विवादित बयान: नेताओं ने कहा कि संजय गांधी अस्पताल की मर्चुरी को लेकर पूर्व में विधायक द्वारा दिया गया बयान बेहद शर्मनाक था।
मुख्यमंत्री की रीवा यात्रा और सड़क स्वीकृतियों पर विधायक के बयानों को विरोधाभासी बताते हुए नेताओं ने कहा कि एक तरफ वे कहते हैं कि मुख्यमंत्री उन्हें पहचानते नहीं और अगले ही दिन सड़कों की मंजूरी का श्रेय खुद लेने लगते हैं। जबकि क्षेत्र में सड़कों की स्वीकृति उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, और पूर्व जनप्रतिनिधियों के प्रयासों का परिणाम है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक और उनके सहयोगी किसी भी दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करने के बजाय केवल राजनीतिक रोटियां सेकने और धरना-प्रदर्शन का ड्रामा करने में विश्वास रखते हैं।

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि प्रशासन और सरकार हर मामले में निष्पक्षता से काम कर रही है तथा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं, ऐसे में जनभावनाओं को भड़काना बंद किया जाना चाहिए।
भाजपा नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने अपने एक प्राइवेट आदमी को पाल रखा है जिसे वह तनख्वाह देता है जो सिरमौर चौक पर धरने में शामिल है पीड़ित पिता को न्याय दिलाने के बजाय हुए राजनीतिक तूल पकड़ा रहे है ।

Leave a Comment