Mauganj news: विधायक मऊगंज एवं कलेक्टर ने मौके पर किया 149 प्रकरणों का निराकरण शिविर में विधायक मऊगंज एवं कलेक्टर ने शिविर में किया संवाद, शासकीय संस्थान का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप शासन को आमजन के और अधिक निकट पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगर परिषद मऊगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल एवं कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन शिविर में उपस्थित रहे इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, जनसुनवाई, विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की विभागवार सुनवाई की गई। शिविर में कुल 253 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पात्र पाए गए 149 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में विधायक मऊगंज श्री पटेल ने कहा कि मऊगंज जिले में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिले में कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण कार्य जारी है, जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यालय संचालित होंगे। जिले में संदीपनि स्कूल विकसित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा पद्धति के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई के माध्यम से उद्योग स्थापित हो रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए अस्पतालों का उन्नयन किया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय के लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है तथा स्वीकृति प्राप्त होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें
अमर मिश्रा ‘हरित प्रवाह’ समाचार पत्र के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें डिजिटल मीडिया और समाचार संपादन का लंबा अनुभव है।
