Bjp news: रीवा में नियम-कायदों को ठेंगा: बीजेपी के राजनीतिक जुलूस में शामिल हुए शासकीय शिक्षक, निष्पक्ष कार्रवाई पर उठे सवाल

Share With Others

Bjp news: रीवा। मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों को ठेंगा दिखाते हुए एक शासकीय शिक्षक के सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक जुलूस में शामिल होने का मामला सामने आया है। बीते 9 सितंबर को आयोजित राजनीतिक कार्यक्रम में शासकीय शिक्षक राजीव तिवारी की मौजूदगी की तस्वीरें और खबरें सामने आने के बाद रीवा के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस पूरे मामले को लेकर निर्दलीय पार्षद नम्रता संजय सिंह बघेल ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार के सामने तीखे सवाल खड़े किए हैं।

आचरण नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई कब

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

निर्दलीय वार्ड पार्षद नम्रता सिंह बघेल ने रीवा संभागायुक्त, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और जिला शिक्षा अधिकारी से सीधा सवाल पूछा है कि क्या शासकीय सेवा में रहते हुए कोई कर्मचारी किसी राजनीतिक दल के जुलूस या प्रदर्शन में भाग ले सकता है पार्षद ने पूछा कि यदि राजीव तिवारी वर्तमान में शिक्षा विभाग में पदस्थ हैं और 9 सितंबर को भाजपा के जुलूस में शामिल थे, तो उनके खिलाफ अब तक विभागीय जांच शुरू क्यों नहीं की गई

क्या सभी के लिए अलग-अलग नियम हैं

मामले में निष्पक्षता की मांग करते हुए पार्षद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से भी स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि कानून और प्रशासनिक नियम सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होने चाहिए। सवाल केवल भाजपा या कांग्रेस का नहीं है—यदि कोई भी शासकीय सेवक किसी भी राजनीतिक दल के मंच या जुलूस में दिखता है, तो उस पर सख्त और समान अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

पूर्व में PA रहने की भी रही है चर्चा

उल्लेखनीय है कि राजीव तिवारी के उपमुख्यमंत्री के पूर्व पीए रहने की भी चर्चाएं रही हैं। ऐसे में प्रशासनिक अमला इस मामले पर कार्रवाई करने से बचता दिख रहा है या सचमुच निष्पक्ष जांच होगी, इस पर पूरे जिले की नजर टिकी हुई है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करता है या फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी जाती है।

Leave a Comment