हनुमना आरटीओ चेक पोस्ट पर दबंगई और आगजनी, दीपक यादव समेत चालकों पर एफआईआर दर्ज

Share With Others

मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित हनुमना आरटीओ चेक पॉइंट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वाहन चेकिंग के दौरान कुछ असमाजिक तत्वों और चालकों ने न केवल सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि सरेआम आगजनी और अभद्रता की। इस मामले में पुलिस ने भैंसोंड निवासी दीपक यादव और दो ट्रक चालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

दस्तावेज मांगने पर भड़के चालक, लगाया लंबा जाम

हरित प्रवाह के साथ अपडेट रहें

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात आरटीओ स्टाफ जब वाहनों की नियमित जांच कर रहा था, तभी वाहन क्रमांक MP20HB6128 एवं UP63CT3122 के चालकों ने दस्तावेज दिखाने से साफ इनकार कर दिया। अपनी मनमानी पर उतारू इन चालकों ने ट्रक को बीच सड़क पर तिरछा खड़ा कर दिया, जिससे देखते ही देखते नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम जनमानस जाम में फंस गया।

दबंगई: सरकारी संपत्ति को फूंका, स्टाफ से की झूमाझटकी

विवाद के दौरान ही भैंसोंड निवासी दीपक यादव अपने 3-4 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीपक यादव ने आते ही ड्यूटी स्टाफ के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, तो वे हाथापाई पर उतर आए। उपद्रवियों ने दुस्साहस की सारी हदें पार करते हुए चेक पॉइंट पर धूप से बचने के लिए बनी झोपड़ियों और कुर्सियों को आग के हवाले कर दिया।

परिवहन अधिकारियों ने बताया कि “दीपक यादव और उनके साथी अक्सर अवैध रूप से संचालित वाहनों को बिना जांच के छुड़ाने का दबाव बनाते हैं। आए दिन स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करना इनकी आदत बन चुकी है, जिससे न केवल शासकीय कार्य प्रभावित होता है, बल्कि राजस्व की भी भारी हानि हो रही है।”

Leave a Comment