Rewa news: रीवा में खाकी फिर कलंकित :बसूली बाज पुलिस कर्मी डायल 112 के चालक का अवैध वसूली का वीडियो वायरल लाइन अटैच
Rewa news: रीवा में खाकी पर कलंकित :बसूली बाज पुलिस कर्मी अब डकैत बनते नजर आ रहे है इन्हें जरा भी निलंबन का खौफ नही रहा डायल 112 के चालक का अवैध वसूली का वीडियो वायरल, आरक्षक लाइन अटैच खाना जिले के चाकघाट थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस की सरपरस्ती में चल रहे अवैध वसूली के खेल का बड़ा खुलासा हुआ है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डायल 112 का चालक भूसा लदे वाहनों से खुलेआम पैसे वसूलते नजर आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने खाना पूर्ति करते हुते लाइन अटैच की कार्रवाई कर दी गई है क्या ऐसे दाग-दार डकैती डालने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित और दोषी पाए जाने पर बर्खास्त की कार्यवाई क्यो नहीं की जाती ।
दबंगई से वसूली: ‘हर गाड़ी से लेता हूं 300 रुपये’
वायरल वीडियो में डायल 112 का चालक बेहद आक्रामक अंदाज में पिकअप चालक से वसूली कर रहा है। वह कैमरे के सामने बेखौफ होकर कह रहा है कि वह हर गाड़ी से 300 रुपये प्रति चक्कर लेता है। चालक की बातों से साफ जाहिर हो रहा है कि यह वसूली का खेल लंबे समय से थाने की नाक के नीचे चल रहा था। वीडियो में वह यह भी दावा कर रहा है कि वह चेकिंग के दौरान गाड़ियों को सुरक्षित निकलवाने का काम करता है।
वीडियो सामने आने के बाद एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक सुरेंद्र पांडे को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, डायल 112 के निजी चालक को हटाने का निर्णय राज्य मुख्यालय भोपाल से लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
जांच के घेरे में थाना प्रभारी
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वसूली का यह खेल थाने से चंद कदमों की दूरी पर चल रहा था। वीडियो में चालक की बातों से संकेत मिल रहे हैं कि इस खेल में ऊपर तक के लोग शामिल हो सकते हैं। एसपी ने अब इस मामले में थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की संलिप्तता की जांच के आदेश दिए हैं। माना जा रहा है कि जांच के बाद कई और पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिर सकती है।
चाकघाट सीमावर्ती इलाका होने के कारण यहां से भारी मात्रा में मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में पुलिस की मिलीभगत से अवैध वसूली का यह धंधा लंबे समय से फल-फूल रहा है। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की साख दांव पर है।
